होम / रेसपीज़ / Ras malai cake

Photo of Ras malai cake by Geeta Hemit at BetterButter
2170
7
0.0(1)
0

Ras malai cake

Jul-24-2017
Geeta Hemit
300 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Ras malai cake रेसपी के बारे में

रसगुल्ले और रबडी से बना ये केक बहुत स्वादिष्ट होता है

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • बेकिंग
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 6

  1. रबडी के लिये सामग्री
  2. १- १ लीटर दूध
  3. २- १/२ कप शक्कर
  4. ३- १५-२० केसर के धागे
  5. ४- १/२ टेबलस्पून हरी इलाईची पाउडर
  6. रसगुल्ले के लिये सामग्री
  7. १- १/२ लीटर दूध
  8. २- ४ टेबलस्पून नींबू का रस
  9. ३- १ १/२ कप शक्कर
  10. ४- ३ कप पानी
  11. केक के लिये सामग्री
  12. १- १ कप मैदा
  13. २- १/२ कप पीसी हुई शक्कर
  14. ३- १/२ कप मिल्क पाउडर
  15. ४- १/२ कप दूध
  16. ५- १/२ कप तेल
  17. ६- १ टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
  18. ७- १ टीस्पून बेकिंग सोडा
  19. ८- १/२ टीस्पून इलायची एसेन्स
  20. ९- २ टेबलस्पून केसर सिरप
  21. १०- १/२ टीस्पून लेमन येलो कलर
  22. ११- बादाम और पिस्ता अपनी पसंद के हिसाब से

निर्देश

  1. रबडी बनाने की विधि
  2. १- एक नॉनस्टिक पेन मे दूध ले के गरम करने के लिये रखे
  3. २- जब दूध उबलने लगे ,उसमें शक्कर डाल दे और गैस को मध्यम आंच पर रखे
  4. ३- दूध उबलते समय उसपे जो मलाई की परत आती है , उसको पेन के साईड मे चिपकाते रहे
  5. ४- दूध जब आधे से जादा उबल जाये , तब उसमे केसर मिला दे और फिर से थोडी देर उबलने दे
  6. ५- अब गैस बंद कर दे और साईड की मलाई उबालें , दूध मे मिक्स कर दे
  7. ६- अब इसमे इलायची पाउडर मिला के ठंडा होने के लिए रख दे
  8. रसगुल्ला बनाने की विधि
  9. १- सब से पहले दूध को गरम करने के लिये रख दे
  10. २- जब दूध मे उबाल आ जाए , गैस बंद कर दे
  11. ३- अब इस दूध मे एक कप पानी डाले
  12. ४- अब ४ टेबलस्पून नींबू के रस मे ४ टेबलस्पून पानी मिलाएं
  13. ५- अब नींबू का रस और पानी के मिश्रण को थोडा थोडा कर के दूध मे डाले और चालते रहे
  14. ६- तब तक रस मिलाना है जब तक दूध फट ना जाये
  15. ७- दूध फटते ही उसे एक छलनी के उपर एक पतला कपडा रख के उसमें डाल दे
  16. ८- अब छेना को ठंडे पानी से अच्छे से धो ले , ताकी नींबू का खट्टापन इसमे से निकल जाये
  17. ९- अब छेना को एक थाली मे लेके उसे अच्छे से मसले , जब तक ये नरम ना हो जाये
  18. १०- अब उसके छोटे छोटे गोले बना ले
  19. ११- अब एक कुकर मे १ १/२ कप शक्कर और ३ कप पानी लेके उबलने के लिये रखे
  20. १२- जब ये उबलने लगे इसमे छेना के गोले डाल के कूकर का ढक्कन बंद कर दे
  21. १३- एक सीटी बजने दे
  22. १४- अब गैस को धीमी आंच पे ८ मिनट तक रखे
  23. १५- गैस बंद कर दे
  24. १६- कूकर को एक बडे़ थाली मे पानी लेके उसमे रखे और ठंडा होने दे
  25. १४- कुकर ठंडा होने के बाद रसगुल्ले को एक बाउल मे निकाल के फ्रीज मे ठंडा होने के लिये रख दे
  26. केक बनाने की विधि
  27. १- सब से पहले कूकर को धीमी आंच पर गरम होने के लिये रख दे
  28. २- एक बाउल मे मैदा, शक्कर पाउडर, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर के लेके अच्छे से मिक्स कर ले
  29. ३- इस मिश्रण को ३ बार छलनी से छान ले
  30. ४- अब इसमे दूध और तेल डाल दे और मिश्रण को अच्छे से फेंटे
  31. ५- तब तक फेंटे जब तक ये हल्का ना हो जाये
  32. ६- अब इसमे बेकिंग सोडा और एसेन्स डाले और फिर से इसे २ मिनट फेंटे
  33. ७- अब इस घोल को एक केक के बर्तन को चिकना कर के उसमे डाल दे , और कूकर मे रख दे
  34. ८- कूकर की सीटी और रिंग निकाल दे
  35. ९- ४५ मिनट तक पकने दे
  36. १०- ४५ मिनट के बाद केक को एक चाकू डाल के चेक कर ले
  37. ११- चाकू को केक चिपके नहीं इसका मतलब है केक तैयार है
  38. १२- केक को कूकर से बाहर निकाले
  39. १३- बर्तन की चारो ओर चाकू घुमाएं , और केक के बर्तन को एक छलनी पे उल्टा कर के केक को बाहर निकाले
  40. १४- इसे ठंडा होने के लिए रख दे
  41. १५- जब केक ठंडा हो जाए , इसे ३ लेयर्स मे कट कर ले
  42. १५- व्हिप क्रीम मे केसर का सिरप मिला के व्हिप कर ले
  43. १६- अब केक का एक लेयर ले , उस पर रबडी लगाएं
  44. १७- अब उसपर क्रीम लगाएं
  45. १८- अब उसपे रसगुल्ले के छोटे छोटे टुकडे़ कर के रखे
  46. १९- अब दुसरा लेयर रखे , उसपर भी रबडी लगाएं
  47. २०- अब क्रीम लगाएं , और रसगुल्ले के टुकडे़ रखे
  48. २१- अब तीसरा लेयर रखे और रबडी लगाएं
  49. २२- अब क्रीम लगाएं
  50. २३- केक को चारो और क्रीम से कवर कर ले
  51. २४- अब अपनी मन चाही डिजाईन बनाएं
  52. २५- अब उपर कुछ रसगुल्ले रखे
  53. २६- उसपे केसर के धागे रखे, बादाम और पिस्ता अपने मन चाहे आकार मे काट के डाले
  54. २७- आप का रस मलाई केक तैयार है

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Jul-26-2017
Anmol Batra   Jul-26-2017

Looking awesome.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर