होम / रेसपीज़ / Italian Pizza roll

Photo of Italian Pizza roll by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1043
7
0.0(1)
0

Italian Pizza roll

Jul-26-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Italian Pizza roll रेसपी के बारे में

सब्जियों से भरपूर पिज़्ज़ा रोल , एक बार जरूर बनाये और अपने बच्चों से वाहवाही पाए।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • किट्टी पार्टीज
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आटा बनाने के लिए सामग्री
  2. २ कप मैदा
  3. १ टीस्पून ड्राई यीस्ट
  4. २ टीस्पून चीनी
  5. २ टीस्पून रिफाइंड तेल
  6. १/२ कप कुनकुना पानी
  7. नमक स्वादनुसार
  8. टॉपिंग की सामग्री
  9. १ छोटी प्याज़ बारीक कटी
  10. १ छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी
  11. १/३ कप बारीक कटी पत्ता गोभी
  12. २ चम्मच किसा हुआ पनीर
  13. २ क्यूब्स किसा हुआ चीज़
  14. २ चम्मच पिज़्ज़ा सॉस
  15. १/२ चम्मच पिज़्ज़ा मसाला
  16. नमक स्वादानुसार
  17. अन्य सामग्री
  18. १ चम्मच पिगला हुआ मक्खन रोल्स पे लगाने के लिए
  19. २ चम्मच टोमेटो सॉस

निर्देश

  1. सर्व प्रथम कुनकुने पानी मे चीनी ओर यीस्ट डाल कर अच्छे से मिला ले, अब इस मिश्रण को ढक कर १० मिनट के लिए किसी गरम जगह पर रख दे।
  2. अब एक बड़े बर्तन में मैदा,नमक व तेल डालें।
  3. अब यीस्ट मिश्रण को धीरे धीरे मैदे में मिलाते जाए।
  4. अब इस आटे को मसल मसल कर चिकना करले , लगभग ५ से ७ मिनट के लिए।
  5. अब आटे को बड़े बाउल में निकाल कर २ घण्टे के लिए ढक कर गरम जगह पर दुगना होने रख दे।
  6. २ घण्टे बाद आटे को बाहर निकाल ले , अब हल्का सा मैदा छिड़क कर फिर से ५ मिनट मसल लें।
  7. अब आटे को एक बोल जैसा बना ले।
  8. अब हल्का सा मैदा छिड़क कर मोटा चौकोर बेल लें।
  9. अब पहले पिज़्ज़ा सॉस फैला दे।
  10. अब प्याज़,शिमला मिर्च व पत्ता गोभी सारी तरफ डाल दे।
  11. ऊपर से किसा हुआ पनीर डाले।
  12. अब चीज़ डाले।
  13. अंत में पिज़्ज़ा मसाला व नमक छिड़क दें।(सॉस और चीज में भी नमक रहता है तो थोड़ा कम ही इस्तेमाल करे।)
  14. अब किनारे से उठा कर धीरे धीरे एक लंबा रोल करते जाएं , और अंत मे हल्का सा दबा कर बन्द कर दे।
  15. अब चाकू की सहायता से एक इंच के रोल काट ले।
  16. अब बेकिंग ट्रे को तेल लगा कर चिकना कर ले।
  17. सारे रोल एक एक कर के बेकिंग ट्रे में रख दे।
  18. अब ढक कट ३० मिनट गरम जगह पर रख दे।
  19. ३० मिनट बाद ओवन को ५ मिनट प्रीहीट करने रखे।
  20. अब ब्रश की सहायता से सारे रोल्स पर बटर लगा ले।
  21. अब ओवन में रख कर १३० डिग्री पर २० मिनट तक बेक करे।
  22. गरमा गरम सॉस के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Jul-27-2017
Astha Gulati   Jul-27-2017

I will surely try this...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर