होम / रेसपीज़ / Mini bread rabdi ghewar

Photo of Mini bread rabdi ghewar by Prachi Goswami at BetterButter
2099
8
0.0(1)
0

Mini bread rabdi ghewar

Jul-27-2017
Prachi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mini bread rabdi ghewar रेसपी के बारे में

यह रेसिपी ब्रेड और रबड़ी से बनी है , इसे बनाना बहुत आसान है और स्वाद में भी लाजवाब है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • शैलो फ्राई
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. रबड़ी के लिए -
  2. दूध- 1/2 लीटर
  3. मिक्स्ड ड्राई फ्रूट्स- 1/2 कटोरी (लंबे कटे हुए)
  4. चीनी - 1/4 कप
  5. केसर - 2 पिंच
  6. चाशनी के लिए सामग्री-
  7. पानी- 1/2 कप
  8. चीनी -1 कप
  9. ब्रेड घेवर के लिए सामग्री-
  10. ब्रेड स्लाइस- 4-6
  11. घी- 2 चम्मच

निर्देश

  1. रबड़ी बनाने की विधि-
  2. सर्वप्रथम हम गैस पर एक भारी तले का भगोना चढ़ाकर उसमें दूध उबालेंगे
  3. जब दूध में उबाल आ जायेगा तब गैस धीमा कर केसर डालेंगे( 2-3 मिनट में केसर अपना रंग छोड़ने लगेगा)
  4. दूध में जो मलाई आये उसे साइड में करते जाएँ
  5. जब दूध आधा रह जायेगा तब उसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे , और थोड़ी देर और उबलने देंगे।
  6. अब रबड़ी तैयार है।
  7. ब्रेड के घेवर बनाने की विधि
  8. अब ब्रेड स्लाइसेस लेंगे उन्हें कटोरी या ढक्कन की सहायता से गोल काट लेंगे
  9. अब गोल कटे ब्रेड स्लाइस को एक छोटे ढक्कन की सहायता से बीच में से काट कर लेंगे
  10. हमारे ब्रेड घेवर की शेप तैयार है
  11. अब ब्रेड को तवे पर बिलकुल धीमी आंच पर करार होने तक दोनों साइड्स से सेक लेंगे
  12. जब ब्रेड स्लाइस करारी हो जाये तो उन पर घी लगा कर थोड़ी देर और सेक लें(आप ब्रेड को फ्राई भी कर सकते है)
  13. चाशनी की विधि-
  14. गैस पर एक बर्तन में पानी डालेंगे
  15. इसके बाद चीनी डालेंगे
  16. और एक तार की चाशनी बना लेंगे
  17. अब तैयार चाशनी में तैयार ब्रेड घेवर को डूबा कर निकाल लेंगे।
  18. अब तैयार ब्रेड घेवर पर तैयार रबड़ी लगा देंगे।
  19. हमारे ब्रेड रबड़ी घेवर तैयार हैं

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Parul Goel
Jul-27-2017
Parul Goel   Jul-27-2017

So nice!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर