होम / रेसपीज़ / Majedar mix veg paneer with yellow gravy

Photo of Majedar mix veg paneer with yellow gravy by Neelam Gupta at BetterButter
2560
5
0.0(1)
0

Majedar mix veg paneer with yellow gravy

Jul-28-2017
Neelam Gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Majedar mix veg paneer with yellow gravy रेसपी के बारे में

त्यौहारों और पार्टियों के अवसर पर पनीर की सब्जियाँ कई तरह से बनायी जाती हैं। इस रेसिपी मे मैंने बिना प्याज और लहसुन का उपयोग किए मजेदार मिक्स वेज पनीर को येलो ग्रेवी के साथ बनाया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • उत्तर भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • साथ में परोसने के लिये
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 गाजर चौकोर शेप मे कटे हुए
  2. 1 शिमला मिर्च लम्बी शेप में कटी हुई
  3. 7 - 8 बीन्स कटी हुई
  4. 1/2 कटोरी मटर उबले हुए
  5. 100 ग्राम पनीर
  6. 1 कटोरी क्रीम
  7. 1 चम्मच मक्का का आटा
  8. 4 टमाटर
  9. 1 चम्मच दही
  10. 1 - 2 चम्मच तेल
  11. 1 - 2 चम्मच हरी मिर्च अदरक का पेस्ट
  12. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  13. 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  14. 1 चम्मच धनिया पाउडर
  15. 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  16. 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर
  17. 1/4 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  18. नमक स्वादानुसार
  19. कटी हुई हरी धनिया सजाने के लिए

निर्देश

  1. टमाटर को मिक्सर में ग्राइंड कर ले।
  2. पनीर को चौकोर शेप मे काट लें।
  3. कड़ाई मे तेल डाल कर गरम करें।
  4. हल्दी पाउडर डालें।
  5. लाल मिर्च पाउडर डालें।
  6. धनियां पाउडर डाले।
  7. हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डाल कर भूनें
  8. मक्का का आटा डाले और भूनें।
  9. टमाटर की ग्रेवी डाल कर चलायें,नमक डाल दें और 2 मिनट के लिए ढक कर रखें।
  10. जब टमाटर की ग्रेवी तेल छोड़ दें और कम हो जाये तो , सारी सब्जियों को मिला कर अच्छे से चलाये और एक कप पानी डालकर उबाल ले।
  11. दही डाल कर चलायें।
  12. अब क्रीम डाल अच्छे से मिलाएं, 2 मिनट तक पकायें।
  13. गरम मसाला, दालचीनी और अमचूर पाउडर डाल कर मिलाएं।
  14. पनीर को डालकर मिलाएं, 2 मिनट तक तेज गैस पर गरम करें और 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  15. शिमला मिर्च और हरी धनिया पत्ती डाल कर र्गानिश करके परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Aug-02-2017
Astha Gulati   Aug-02-2017

mouthwatering...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर