होम / रेसपीज़ / Spinach potato crescent roll ring

Photo of Spinach potato crescent roll ring by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1312
9
0.0(1)
0

Spinach potato crescent roll ring

Jul-29-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • त्योहारी
  • बेकिंग
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 3

  1. आटा लगाने की सामग्री
  2. २ कप मैदा
  3. २ चम्मच पिघला हुआ मक्खन
  4. २ चम्मच दही
  5. २ चम्मच दूध
  6. १ टीस्पून मीठा सोडा
  7. नमक स्वादनुसार
  8. पानी आवश्यकतानुसार
  9. स्टफिंग की सामग्री
  10. २ कप बारीक कटी पालक
  11. १ बारीक कटी प्याज़
  12. २ मध्यम आकार के उबले हुए आलू
  13. १/२ कप किसा हुआ चीज़
  14. १ चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट
  15. २ हरी मिर्च बारीक कटी
  16. १/२ चम्मच चिल्ली फ्लैक्स
  17. १/२ चम्मच गरम मसाला
  18. १/२ चम्मच चाट मसाला
  19. १ टीस्पून ह्ल्दी पाउडर
  20. १/२ चम्मच नींबू रस
  21. २ चम्मच तेल
  22. १ चम्मच साबुत जीरा
  23. नमक स्वादानुसार
  24. सजाने की सामग्री
  25. ३ चम्मच टोमेटो सॉस
  26. १ चम्मच किसा हुआ चीज़

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बर्तन में मैदा,नमक व सोडा मिला कर मिक्स कर ले।
  2. अब इसमें दूध,दही,बटर व हल्का सा पानी डाल कर पूरी जैसा आटा गूंध ले।
  3. आटे को ढक कर २ घण्टे किनारे रख दे।
  4. अब कड़ाई में तेल गरम करे।
  5. अब जीरा डाल कर भून लें।
  6. अब प्याज़,हरी मिर्च व अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर सुनहरा रंग आने तक भून लें।
  7. अब पालक डाल कर २ मिनट चला ले।
  8. अब आलू को मसल कर डाल दे।
  9. अब धीरे धीरे कर के सारे मसाले मिलाते जाए और मिक्स करले।
  10. अंत में चीज़,नमक व नींबू रस डाल के ५ मिनट चला कर गैस बंद कर दे।
  11. तैयार मिश्रण को बाउल में निकाल कर ठंडा होने रख दे।
  12. २ घण्टे बाद आटे को हल्का सा मसल लें।
  13. अब आटे से बाटी समान लोई तोड़े।
  14. अब इसे थोड़ा मोटा ओर बड़ा बेल ले।
  15. अब फोटो में दिखाए नुसार काट ले , स्टेप क्रमांक १ नुसार
  16. अब कटी हुई पट्टी को एक एक कर के चिपका ले ,जैसे फ़ोटो में दिखाई दे रहा है ,स्टेप क्रमांक २ नुसार।
  17. अब मध्य मे स्टफिंग भर के चम्मच से दबाले।
  18. स्टेप क्रमांक ३ नुसार
  19. अब एक एक पट्टी को उठा कर अंदर की ओर अच्छे से दबाले ,स्टेप क्रमांक ४ नुसार।
  20. अब ऊपर से ब्रश की सहायता से हल्का सा पिघला हुआ मक्खन लगा ले।
  21. अब प्रीहीटेड ओवन में १५० डिग्री पर १५ से २० मिनट के लिए बेक करे।
  22. चीज़ व सॉस से सजाले।
  23. आपका स्पिनेच पोटेटो क्रिसेंट रोल रिंग बन कर तैयार है।
  24. सॉस के साथ गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manvi Chauhan
Aug-01-2017
Manvi Chauhan   Aug-01-2017

superb!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर