होम / रेसपीज़ / मैंगो राइस(आम चावल)

Photo of Mango rice (aam chaval) by Sakshi Goswami at BetterButter
845
10
0.0(0)
0

मैंगो राइस(आम चावल)

Jul-29-2017
Sakshi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मैंगो राइस(आम चावल) रेसपी के बारे में

आम सभी को पसंद होता है ,और इसका स्वाद अगर चावल में मिल जाये तो ये और स्वादिष्ट हो जाता हैं।आप भी जरूर बनाएं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. २-पके आम
  2. १ कटोरी-उबले चावल
  3. १/२ चम्मच-नमक
  4. १/२ चम्मच-दाल चीनी पाउडर
  5. २ चम्मच-देसी घी
  6. २-छोटी इलायची
  7. ४-काली मिर्च
  8. १/२ - नींबू
  9. चेरी सजावट के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले आम को छील कर उसे काट ले और मिक्सी में पीस लें
  2. अब एक कड़ाई में घी गरम करे , उसमे इलायची कूट कर डाले साथ ही काली मिर्च भी डाल दे।
  3. अब इसमें उबले हुए चावल डाल दे, और मिला ले।
  4. अब इसमें वो आम की प्यूरी डाल दे।
  5. अब इसमें नमक डाल दे।
  6. अब नींबू रस डाल दे।
  7. अब मिला ले , और दाल चीनी पाउडर डाल कर ढक दे।
  8. अब ५ मिनट बाद गरम गरम परोसें , चेरी से सजा दे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर