Photo of Sev puri by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1350
8
0.0(1)
0

Sev puri

Jul-29-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. पूरी के आटे की सामग्री
  2. २ कप मैदा
  3. ३ चम्मच तेल
  4. १ चम्मच साबुत जीरा
  5. नमक स्वादनुसार
  6. पानी आवश्यकतानुसार
  7. मीठी चटनी की सामग्री
  8. १/२ कप इमली
  9. १/२ कप खजूर बारीक कटा हुआ
  10. १ कप बारीक कटा गुड
  11. पानी आवश्यकतानुसार
  12. लाल तीखी चटनी की सामग्री
  13. १/२ कप कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  14. ३ चम्मच लहसुन की कलिया
  15. १ चम्मच धनिया पाउडर
  16. नमक स्वादानुसार
  17. पानी आवश्यकतानुसार
  18. हरि चटनी की सामग्री
  19. १/२ कप पुदीना पत्ते
  20. १ कप हरा धनिया बारीक कटी
  21. छोटा टुकड़ा अदरक
  22. १/२ कप साबुत जीरा
  23. १/२ चम्मच चाट मसाला
  24. २ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  25. १/२ चम्मच नींबू रस
  26. नमक स्वादानुसार
  27. पानी आवश्यकतानुसार
  28. टॉपिंग की अन्य सामग्री
  29. २ उबले हुए आलू
  30. १/२ कप काले चने उबले हुए
  31. १/२ कप टमाटर बारीक कटे हुए
  32. १/२ को प्याज़ बारीक कटी हुई
  33. १ कप दही फैटा हुआ
  34. १/२ कप अनार दाने
  35. १/२ कप बारीक कटी धनिया
  36. १ १/२ कप नायलोन सेव
  37. १ चम्मच चाट मसाला

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बर्तन में मैदा, नमक व जीरा मिला कर मिक्स करले।
  2. अब तेल व पानी मिला कर रोटी से थोड़ा सख्त आटा गूंध ले।
  3. कड़ाई में तेल गरम करे।
  4. अब छोटी लोई ले कर छोटी पूरी जितना बेल लें।
  5. मध्यम आंच पर पलट पलट कर सुनहरा रंग आने तक तल ले।
  6. सारी पूरी इसी प्रकार तैयार कर ले।
  7. अब हम मीठी चटनी बनाएंगे।
  8. इमली और खजूर को अच्छे से धो कर साफ करले।
  9. अब हल्का सा पानी मिला कर ५ से ७ मिनट उबाल लें।
  10. अब गैस बंद कर के गुड़ डाल दे।
  11. हल्का सा ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में पीस ले(चटनी को ज्यादा पतला ना करे)
  12. चटनी तैयार है , एक बाउल में निकाल ले।
  13. तीखी चटनी के लिये।
  14. तीखी चटनी की सारी सामग्री को ग्राइंडर में डाल के हल्का सा पानी डाल कर ग्राइंड करले।
  15. एक बाउल में निकाल ले।
  16. हरी चटनी की सारी सामग्री को ग्राइंडर में डाल कर हल्का सा पानी डाल कर पीस ले।
  17. एक बाउल में निकाल ले।
  18. अब उबले हुए आलू के छिलके निकाल कर बारीक टुकड़े कर ले।
  19. अब सर्व प्रथम एक पूरी के ऊपर १/२ चम्मच आलू के टुकड़े रखे।
  20. अब कुछ चने रखे
  21. फिर १/२ चम्मच टमाटर व प्याज़ के टुकडे डाले।
  22. अब एक एक करके सारी चटनी डाल दे(खट्टा मीठा व तीखा जैसा आपको पसंद हो उतनी मात्रा में चटनी डाले)
  23. अब अनार के दाने रखे।
  24. अब एक चम्मच सेव डाल दे।
  25. ऊपर १/२ चम्मच दही डाले।
  26. अंत मे चाट मसाला व धनिया छिड़क दें।
  27. सारी पूरी इसी प्रकार तैयार कर ले।
  28. तुरंत परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manvi Chauhan
Aug-01-2017
Manvi Chauhan   Aug-01-2017

Awesome!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर