होम / रेसपीज़ / खट्टा मीठा ढोकला

Photo of Khatta mitha dhokla by Cook With at BetterButter
1958
14
0.0(0)
0

खट्टा मीठा ढोकला

Jul-30-2017
Cook With
15 मिनट
तैयारी का समय
35 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खट्टा मीठा ढोकला रेसपी के बारे में

खट्टा मीठा खाना तो सबको बहुत पसंद होता है , आपका क्या ख़याल है ?

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स
  • लो फैट

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूजी
  2. 1 कप दही
  3. 2 बडें चम्मच बेसन
  4. 2 छोटा चम्मच चीनी
  5. 1 बडा चम्मच इनो
  6. 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
  7. 1/2 छोटा चम्मच नमक
  8. 1/3 छोटा चम्मच हल्दी
  9. 2 बडे चम्मच रिफाइंड तेल
  10. 2 पीसी हरी मिर्च
  11. 2 नींबू का रस
  12. 1 कप पानी
  13. 1 छोटा चम्मच राई

निर्देश

  1. सबसे पहले सूजी, दही, चीनी, बेसन ले |
  2. फिर काली मिर्च, इनो ले |
  3. अब कुकर मे 1 गिलास पानी डाले , तथा स्टैड रखे , पानी को उबलने दे |
  4. फिर बर्तन को घी से ग्रीस करके स्टैड पर रख दे |
  5. अब बाउल में ईनो को छोड़कर बाकी सारा सामान अच्छे से मिला ले ,जब सारा सामान अच्छे से मिल जाए तो मिश्रण मे ईनो डाल कर मिलाए |
  6. अब मिश्रण को झटपट से ग्रीस किए बर्तन मे डाले , तथा कुकर का ढक्कन सीटी उतारकर लगा दे |
  7. अब हम तड़का लगाने के लिए 2 नींबू ,2 हरी मिर्च लेंगे |
  8. साथ ही पानी तथा रिफाइंड तेल लेंगे |
  9. इसी के साथ तडके के लिए राई, चीनी लेंगे |
  10. एक पैन में रिफाइंड तेल गरम करेंगे फिर उसमें राई डाल देंगे | जब राई चटकने लगे तब हरी मिर्च, नींबू का रस, चीनी डालकर उबाल लेंगे |
  11. अब 30 मिनट के बाद कुकर को खोलकर ढोकला किसी चाकू की नोक से जाँच लेंगे |
  12. ढोकला तैयार होने पर हम उसके पीस काट लेंगे |
  13. अब ढोकले पर तडका लगा लेंगे |
  14. हमारा खट्टा मीठा ढोकला तैयार है |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर