होम / रेसपीज़ / Kesari meva kuliya

Photo of Kesari meva kuliya by Parul Jain at BetterButter
1223
5
0.0(1)
0

Kesari meva kuliya

Aug-02-2017
Parul Jain
900 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • पैन फ्राई
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. पिसा काजू का पाउडर - २०० ग्राम
  2. चीनी - १०० ग्राम
  3. केसर के धागे - १/२ चम्मच
  4. खाने वाला पीला रंग - १ चुटकी
  5. पानी - २ से ३ बडा चम्मच
  6. भरावन के लिए - बारीक कसे हुए बादाम , काजू व पिस्ते - १/२ कटोरी
  7. चीनी - १/२ कटोरी
  8. केसर के धागे - ४ से ५
  9. चांदी का वरक व कटा पिस्ता सजाने के लिए

निर्देश

  1. एक नानस्टिक पैन में चीनी , केसर के धागे व पानी मिलाकर पकाएं।
  2. जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए और १ तार की चाशनी आ जाये (इस प्रक्रिया में लगभग २ मिनट लगेंगे) तो काजू पाउडर डालकर लगातार चलाते रहे।
  3. बिल्कुल धीमी आंच पर पकाएं।
  4. जब मिश्रण तली छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
  5. पीला रंग मिलाएं।
  6. मिश्रण को ठंडा होने दें
  7. जब हाथ पर लेने लायक हो जाये , तो किसी डिबिया के सांचे की सहायता से देसी घी लगाकर एक से आकार की कुलियां बनाएं।
  8. भरावन के लिए मेवो में चीनी व केसर के धागे डालकर थोड़ा सा पकाएं , जब चीनी व मेवे आपस में मिल जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
  9. ठंडा होने पर इस मिश्रण को बनायी हुई कुलियों में भरे।
  10. कुलियों के चारों तरफ वर्क लगाएं।
  11. कटे पिस्ते से सजाकर परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Aug-03-2017
Astha Gulati   Aug-03-2017

Nice!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर