होम / रेसपीज़ / Sheere wale kumauni singhal / sooji aur pake kele ki jalebi

Photo of Sheere wale kumauni singhal / sooji aur pake kele ki jalebi by Archana Srivastav at BetterButter
1823
5
0.0(1)
0

Sheere wale kumauni singhal / sooji aur pake kele ki jalebi

Aug-03-2017
Archana Srivastav
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दिवाली
  • हिमाचली
  • तलना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पके केले 2
  2. सूजी 1/2 कप
  3. मैदा 1/2 कप
  4. गाढा दही 1/4 कप
  5. बेसन 1 बड़ा चम्मच
  6. खाने वाला पीला रंग 2 चुटकी
  7. सोडा 1/2 चम्मच
  8. पानी आवश्यकता अनुसार
  9. रिफाइंड तेल या देसी घी तलने के लिए
  10. कटा पिस्ता ,चिरोंजी सजाने के लिए
  11. चाशनी के लिए सामग्री
  12. चीनी 1 कप
  13. पानी 3/4 कप
  14. ईलायची पाउडर 1/4 चम्मच
  15. केवड़ा जल 2 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले केले को लेंगे ,उस का छिलका उतारेंगे।
  2. अब केले और दही को एक ग्राइंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लेंगे।
  3. अब एक बड़ा बर्तन लेंगे इसमें सूजी, मैदा, सोडा और बेसन को छान लेंगे।
  4. इसमें दही और केले का मिश्रण और खाने वाला रंग डाल देंगे , और अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
  5. इस मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाकर पतला स्मूद बैटर बना लेंगे
  6. इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए साइड रख देंगे।
  7. 30 मिनट के बाद बैटर गाढा हो जाएगा। थोड़ा पानी मिलाकर बैटर की कन्सिसटेन्सी ठीक कर सकते है।
  8. अब किसी पॉलिथीन की थैली में बैटर भर ले , तथा नीचे एक मोटा छेद कर ले या पाइपिंग बैग का इस्तेमाल करें और स्टार नोजल लगाए।
  9. इस बीच एक कड़ाई में घी या तेल गर्म करने रख दे , तेल गर्म होने के बाद आंच मध्यम कर दें
  10. एक दूसरी कड़ाही में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी मिलाकर चढ़ा दें , तथा एक तार की चाशनी तैयार कर लें इलाइची पाउडर डाल दे।
  11. अब पाइपिंग बैग की सहायता से गर्म तेल में जलेबी की तरह सिंगल तोड़ लें।
  12. एक बार में एक या दो सिंगल ही गर्म तेल में तले।
  13. सुनहरे सिंगल होने पर उन्हें निकालकर चाशनी में डालते जाए।
  14. चाशनी में उलट पलट कर एक 2 मिनट बाद सिंगल निकाल ले , पिस्ता और चिरौंजी से सजा कर परोसें ।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Aug-04-2017
Neha Dhingra   Aug-04-2017

Yummilicious....

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर