होम / रेसपीज़ / Methi ki kadhi

Photo of Methi ki kadhi by Honey Lalwani at BetterButter
1281
5
0.0(1)
0

Methi ki kadhi

Aug-05-2017
Honey Lalwani
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 5

  1. बारीक कटी मेथी दाना 2 कप (125 ग्राम)
  2. खट्टा दही 250 ग्राम
  3. बेसन आधा कप
  4. तेल 1 बड़ा चम्मच
  5. देसी घी 1 बड़ा चम्मच
  6. हींग 2 चुटकी
  7. जीरा 1 चम्मच
  8. हल्दी 1/4 चम्मच
  9. पीसी अदरक 1 चम्मच
  10. बारीक कटी हरीमिर्च 2
  11. लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  12. सूखी लाल मिर्च 2
  13. नमक स्वादानुसार
  14. करी पत्ते 8-10

निर्देश

  1. मेथी के पत्तो को अच्छे से धोकर बिल्कुल बारीक काट ले।
  2. कटी हुई मेथी को किसी चलनी में रखे , ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
  3. अब एक कड़ाही में 1 चम्मच तेल गरम करे।
  4. गरम तेल में आधा चम्मच जीरा और एक चुटकी हींग तड़काएं।
  5. फिर हल्दी, कटी हरीमिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर भुने।
  6. इसमे कटी हुई मेथी डाल कर मिक्स करें।
  7. आधा कप पानी डाल कर कड़ाही को ढक कर मेथी के नरम होने तक धीमी आंच पर पकाये।
  8. तब तक एक बड़े कटोरे में दही फेटे।
  9. फिर इसमें बेसन डालकर गांठे खत्म होने तक मिक्स करें।
  10. 3-4 कप पानी डालकर पतला घोल तैयार करे।
  11. जब मेथी मुलायम हो जाए , तब उसमें बेसन वाला घोल डाले और लगातार घूमते हुए मिक्स करें।
  12. जब तक कि कढ़ी में उबाल ना आ जाये।
  13. कढ़ी में उबाल आने पर नमक डालें , और गैस को मध्यम आंच पर करे।
  14. कढ़ी को 10-15 मिनट तक पकने दे।
  15. एक तड़का पैन में घी गरम करे।
  16. घी गरम होने पर बचा हुआ हींग और जीरा तड़काएं।
  17. कड़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च तड़काएं।
  18. लाल मिर्च डालें और गैस बंद करे।
  19. तैयार तड़का कढ़ी पर डाले।
  20. गरमागरम कढ़ी , पूरी, परांठे या चावल के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-08-2017
Anmol Batra   Aug-08-2017

Yummilicious.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर