होम / रेसपीज़ / Mahim halwa (bombay ice halwa)

Photo of Mahim halwa (bombay ice halwa) by Zeenath Fathima at BetterButter
3333
8
0.0(3)
0

Mahim halwa (bombay ice halwa)

Aug-06-2017
Zeenath Fathima
180 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • महाराष्ट्र
  • पैन फ्राई
  • ठंडा करना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बारीक सूजी एक चौथाई कप
  2. घी एक चौथाई कप
  3. चीनी आधा कप
  4. दूध दो कप
  5. इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
  6. बादाम बारीक कटा हुआ दो बडे चम्मच
  7. पिस्ता बारीक कटा हुआ दो बडे चम्मच
  8. पीला खाने का रंग दो से तीन चुटकी

निर्देश

  1. सबसे पहले दूध, चीनी,सूजी और घी को एक नाॅन स्टिक पैन में मिला लें।
  2. अब इसे चुल्हे पर रख लें।
  3. गैस को मध्यम रखें , जब तक की मिश्रण में उबाल न आ जाए।
  4. जैसे ही उबाल आ जाए, गैस को धीमा कर दें।
  5. अब धीमी आग पर भूनना है।
  6. जब लगभग आधा भून जाए, इस में पीला रंग मिला लें।
  7. इतना भूनना है कि यह मिश्रण पैन के किनारे छोडने लगे , और पैन से चिपके न।
  8. एक बर्तन मे इसकी जाँच कर लें। एक गोली बना कर देख लें। यह गोली बर्तन से चिपकनी नही चाहिए।
  9. अब इसे बटर पेपर या एलुमिनियम फाॅइल पर निकाल लें।
  10. ऊपर से दूसरा बटर पेपर या प्लास्टिक पेपर रख लें , और बिलकुल पतला बेल लें।
  11. जितना पतला हो, उतना अच्छा होगा।
  12. अब इस पर इलायची पाउडर छिडक लें और बादाम और पिस्ता भी डाल लें।
  13. दुबारा से हल्का बेल लें , ताकि यह अच्छे से चिपक जाऐं।
  14. अब इसे तीन घंटे तक ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख लें।
  15. तीन घंटों के बाद इसे काट लें।
  16. ठंडे ठंडे माहीम हलवे का भरपूर आनंद लें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Yasmeen Ahmed
Aug-28-2017
Yasmeen Ahmed   Aug-28-2017

This looks gorgeous ! Ma shaa ALLAH . How beautiful ! :gift_heart::broken_heart::two_hearts::two_hearts::heartpulse::gift_heart::broken_heart:

Mini Bhatia
Aug-10-2017
Mini Bhatia   Aug-10-2017

Superb!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर