होम / रेसपीज़ / नारियल मछली करी।

Photo of Coconut Fish Curry by Bindiya Sharma at BetterButter
3659
79
4.5(0)
0

नारियल मछली करी।

Jul-06-2015
Bindiya Sharma
0 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • रोज़ के लिए
  • गोवा
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 1/2 किलो मछली फिल्लेट।
  2. 1 मध्यम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ
  3. 10-12 सूखी लाल मिर्च।
  4. 1/4 छोटा चम्मच - जीरा दाना।
  5. 4-5 - काली मिर्च कार्न ग्राउंड।
  6. 1 बङा चम्मच अदरक- लहसुन पेस्ट।
  7. नमक स्वाद के लिए।
  8. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
  9. इमली पेस्ट- 2 बङे चम्मच।
  10. 3 बङे चम्मच तेल।
  11. 2 कप पानी।
  12. 2 छोटा चम्मच सिरका।
  13. निजेला बीज (कलोनजी) छिड़कने के लिए।
  14. 1/2 कप नारियल का दूध।

निर्देश

  1. मछली को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें और नमक और 1/2 चम्मच काली मिर्च के साथ 15-20 मिनट के लिए मारिनेट करें।
  2. लाल मिर्च, इमली पेस्ट, काली मिर्च, लहसुन- अदरक का पेस्ट, जीरा, हल्दी पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर पीस लें और पेस्ट बना लें।
  3. ब्राउन होने तक प्याज को भूनें।
  4. तैयार पेस्ट मिलाएं और 2 मिनट तक पकाएं।
  5. अब 1 कप पानी मिलाएं।
  6. पानी के उबलने तक पकाएं और तब मछली और नारियल का दूध डालें।
  7. मछली के अच्छी तरह नरम होने तक , कम लौ पर पकाएं।
  8. स्वाद के लए नमक और सिरका मिलाएं। उपर से कलोंजी के बीज को छिड़कें।
  9. चावल या मालाबार पराठा के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर