होम / रेसपीज़ / हैदराबाद मुर्ग दम बिरयानी

Photo of Hyderabadi Murgh Dum Biryani by Farrukh Shadab at BetterButter
15003
285
4.6(0)
0

हैदराबाद मुर्ग दम बिरयानी

Nov-28-2015
Farrukh Shadab
0 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

हैदराबाद मुर्ग दम बिरयानी रेसपी के बारे में

हैदराबाद मुर्ग दम बिरयानी की रेसिपी का सबको बेसब्री से इंतजार था, यह बिरयानी का कच्ची स्टाइल था। जब भी बिरयानी का जिक्र होता है तो सबसे पहले हमारे मन में इसके बनाने के तरीके का ख्याल आता है। तो परेशान मत होइए, मेरे हिसाब से यह बिरयानी बनाना बेहद आसान है। लेकिन इसे बनाते वक्त चावल पकाने , मसाले की तैयारी में सावधानी बरतनी पड़ती है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • त्योहारी
  • हैदराबादी
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 700 ग्राम कटा हुआ प्याज
  2. प्याज भूनने के लिए डेढ़ कप तेल
  3. मेरिनेशन के लिए
  4. 1 किलो चिकन के टुकड़े
  5. चिकन को ज्यादा छोटे ना करें
  6. 400 ग्राम योगर्ट या दही
  7. 1 बड़ी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. 3/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  9. ज्यादा ना डालें, इससे रंग और स्वाद बदल सकता है।
  10. 2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  11. डेढ़ छोटी चम्मच शाहजीरा
  12. 2 छोटी चम्मच लहसुन पेस्ट
  13. 2 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट
  14. 2 इंच का दालचीनी
  15. 10 हरी इलायची
  16. 10 लौंग
  17. 2 तेज पत्ता
  18. आधी बड़ी चम्मच गरम मसाला पाउडर
  19. 1 छोटी चम्मच महीन काली मिर्च पाउडर
  20. एक तिहाई कप धनिया पत्ता
  21. एक तिहाई कप पुदीना के पत्ते
  22. 3-4 हरी मिर्च दो भागों में कटी हुई
  23. 2 बड़े नींबू का रस
  24. प्याज का एक हिस्सा पीसा हुआ
  25. आधा कप ( 120 एमएल) तेल ( प्याज का बचा हुआ)
  26. स्वाद के हिसाब से नमक
  27. चावल-
  28. एक किला ( 5 कप)- अच्छी क्वालिटी की बासमती चावल
  29. एक छोटी चम्मच शहजीरा
  30. 1 स्टार एनिसे
  31. 4 हरी इलायची
  32. 2 तेजपत्ता
  33. 4-5 लौंग
  34. 1 इंच वाला दो दालचीनी
  35. 16 कप पानी
  36. नमक
  37. लेयर के लिए-
  38. 5 बड़ी चम्मच घी
  39. आधा कप गर्म दूध
  40. दो चुटकी केसर
  41. आधा कप भूरा प्याज
  42. आधा कप धनिया पत्ता
  43. आधा कप पुदीना पत्ता
  44. 1 छोटी इलायची पाउडर
  45. केवड़ा की कुछ बूंदें
  46. एक कप गूँथा आटा

निर्देश

  1. एक पैन या कढ़ाई में एक कप तेल का गरम और कटा हुआ प्याज जोड़ें। सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक इसे पकाएं। बचे तेल को अलग रख लें और भूने प्याज को 2 बराबर भागों में बांट लें।
  2. एक हिस्से का इस्तेमाल मेरिनेशन में होगा जबकि दूसरे का लेयर बनाने के दौरान
  3. मेरिनेशन के लिए-
  4. एक बड़ी कटोरी में मेरिनेशन की सभी सामाग्रियों को मिला लें। इसे ढंक कर एक घंटे छोड़ दें। एक गहरी तली वाले बर्तन में मेरिनेटेड चिकेन को तली पर फैला दें। इसे अलग रख दें।
  5. चावल को पकाना और लेयरिंग
  6. चावल को धोकर और चावल को भींगों कर 35-40 मिनट तक छोड़ दें। दूध में केसर भींगों को छोड़ दें। हरी इलायची, लौंंग, दालचीनी, तेजपत्ता को मिलाकर मसाला बना लें।
  7. 16 कप पानी को पैन में गरम करें। इसमें शहजीरा, स्टार एनिसे, गरनी, पर्याप्त मात्रा में मिलाएं। नमक कम ना मिलाएं, इतना हो कि पानी नमकीन लगे। फिर इसे उबालें।
  8. चावल को आधा पकने तक पकाएं, फिर आधे आधे पके हुए चावल को मिकाल लें। फिर उसे मेरिनेटेड चिकन ऊपर डाल कर फैला दें।
  9. उबलते चावल में से आधा कप गर्म पानी को निकाल कर उसमें 5 बड़े चम्मच घी मिलाएं और तब तक हिलाएं जब तक कि घी पिघल ना जाएं।
  10. आधे धनिए के पत्ते, पुदीने के पत्ते, आधा भूरे प्याज, एेक तिहाई केसर दूध, एक तिहाई पिघला घी और इलायची पाउडर को मिला दें।
  11. आधा पका हुआ चावल जब 70 फीसदी पक जाए। तो इसे एक लेयर के रूप में फैला दें।
  12. पोटली से मिश्रण को निकाल कर चावल के ऊपर फैला दें।
  13. शेष धनिया पत्ते, तेज पत्ते, भूरे रंग के प्याज, केसर दूध, केवड़ा जल और पिघल घी को छिड़कें
  14. ढक्कन के साथ कवर कर आटा के साथ इसे सील कर दें। 15-17 मिनट के लिए एक उच्च आंच पर रखें। इस स्तर पर, आपको भाप ढक्कन के वेंट से या आटे की तरफ से बाहर आता नजर आएगा।
  15. अब बिरयानी दम के लिए तैयार है। हांडी के नीचे गर्म तवे को रखें और यह 'दम' (उबाल) को वास्तव में अधिकतम 15- 18 मिनट तक रखें
  16. 15 मिनट के बाद, आंच बंद कर 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। 10 मिनट के बाद ढक्कन को खोल स्वादिष्ट गर्म बिरयानी को अपनी पसंद के रायता के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर