होम / रेसपीज़ / Nariyal ke crust wala cofi mos pai

Photo of Nariyal ke crust wala cofi mos pai by Lata Lala at BetterButter
926
5
0.0(1)
0

Nariyal ke crust wala cofi mos pai

Aug-22-2017
Lata Lala
20 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. नारियल क्रस्ट बेस बनाने के लिए :
  2. 1 कप नारियल किसा हुआ
  3. 2 टीबीएसप ब्राउन शक्कर
  4. 2 टीबीएसप मखन
  5. कॉफ़ी मूस के लिए सामग्री :
  6. 1+1/3 कप डार्क चॉकलेट काटा हुआ
  7. 1/3 कप ढूध
  8. 1 टीबीएसप पिसी हुई चीनी
  9. 2 कप व्हिपड क्रीम
  10. 1 टीबीएसप कॉफ़ी पाउडर
  11. 1+1/2 टीबीएसप कुनकुना पानी
  12. कोको पाउडर सजावट के लिए
  13. कुछ चॉक्लेट तुकडे

निर्देश

  1. एक छोटे पैन मे 1 कप किसा हुआ नारियल, 2 टीबीएसप मखन डाले
  2. 2 टीबीएसप ब्राउन शुगर मिला ले। धीमी आंच पर 5 मिनट पकाएं जब तक नारियल थोड़ा सुनहरा हो जाये।
  3. अब पाई टिन को घी लगाकर रखें
  4. पाई तीन मे बना हुआ नारियल का मिश्रण पलटकर चमच्च की सहायता से दबा कर चारों तरफ एक सार कर ले। इसे फ़्रिज मे आधा घंटा ठंडा व जमने रख दे।
  5. अब एक शीशे के बाउल मे कटा 1+1/3 कप चॉक्लेट व 1/3 कप दूध मिलाकर 40 सेकंड माइक्रो हाई करे
  6. चॉक्लेट पिघल जाने पर चमच्च से अछी तरह मिला लें। अब इसे चलनी से छान लें
  7. एक बाउल मे 2 कप व्हिपड क्रीम डाले
  8. ईसमे करीबन डेढ़ कप चॉक्लेट ढूध का मिश्रण हल्के हाथों से मिला लें करीबन 2 चमच्च कॉफ़ी का पानी मिलाकर घुमाएं
  9. हल्के हाथों से पूरा मिश्रण आपस मे मिला दें। कॉफ़ी चॉक्लेट मूस तैयार है
  10. अब पाई टिन को फ्रिज में से निकाल कर उस पर मूस फैला दें
  11. मूस अछी तरह से फैला कर सतह चिकनी कर लें
  12. अब इसे फ़्रिज मे कम से कम 3 घंटे सेट होने रख दे। इसपर चॉक्लेट के शेविंग सजा कर काट कर परोसें

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Aug-23-2017
Anchal Sinha   Aug-23-2017

Awesome!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर