Photo of Kachori chaat by Zeenath Fathima at BetterButter
1304
8
0.0(2)
0

Kachori chaat

Aug-27-2017
Zeenath Fathima
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • स्नैक्स
  • वेगन

सामग्री सर्विंग: 2

  1. बची हुई कचौरी चार
  2. सेव एक कप
  3. आलू दो
  4. नमक स्वादानुसार
  5. हरी चटनी चार बडे चम्मच
  6. खठ्ठी मीठी चटनी चार बडे चम्मच
  7. फेंटा हुआ दही एक कप
  8. हरी मिर्च बारीक कटी हुई दो
  9. हरा धनियां दो बडे चम्मच
  10. प्याज बारीक कटी हुई एक
  11. चाट मसाला एक छोटा चम्मच
  12. साबुत हरी मूँग दाल कचौरी के लिए सामाग्री ।।।
  13. साबुत हरी मूँग दाल एक कप
  14. हींग दो चुटकी
  15. लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच
  16. हरी मिर्च बारीक कटी हुई एक
  17. सौंफ एक छोटी चम्मच
  18. जीरा एक छोटा चम्मच
  19. अजवाइन आधा छोटा चम्मच
  20. नमक एक छोटा चम्मच
  21. तिल एक छोटी चम्मच
  22. कचौडी का आटा लगाने के लिए सामाग्री ।।।।
  23. मैदा एक कप
  24. गेहुँ का आटा एक कप
  25. धी दो बडे चम्मच या तेल
  26. नमक एक छोटा चम्मच
  27. पानी आवशयक्ता अनुसार

निर्देश

  1. साबुत हरी मूँग दाल को कम से कम चार धंटों के लिए रख दें।
  2. उसके बाद प्रेशर कुक कर लें तीन सीटी तक।
  3. पानी ज्यादा न डालें।
  4. बचा हुआ पानी सुखा लें।
  5. एक पैन में एक बडा चम्मच तेल गर्म करें।
  6. जीरा, अजवाईन, हींग और सौंफ डालें।
  7. दो क्षण के बाद बाकी मसाले डाल लें।
  8. आप चाहें तो आधी दाल को मैश कर लें और आधी साबुत ही रखें।
  9. कचौरी का आटा लगाने के बाद बीस मिनट के लिए ढ़क कर रख दें।
  10. गर्म तेल में धीमी से मध्यम आग पर ही कचौरी को तलें।
  11. बारी बारी से पलटते हुए तलें।
  12. अब चाट बनाने के लिए सारी सामग्री एकत्रित करें।
  13. आलू को उबाल लें और छोटे छोटे टुकडों में काट लें।
  14. कचौरी के भी छोटे टुकडे कर लें।
  15. एक प्लेट में सबसे पहले कचौरी के टुकडे रखें।
  16. ऊपर से सेव, हरी चटनी और फेंटा हुआ दही डालें।
  17. अब आलू के टुकडे डालें।
  18. फिर खठ्ठी मीठी चटनी डालें।
  19. बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
  20. चाट मसाला छिड़क कर तुरंत परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Yasmeen Ahmed
Aug-28-2017
Yasmeen Ahmed   Aug-28-2017

Wowwwww ! Ma shaa ALLAH , looks delicious . :heart::heart::heart::heart::heart::heart:

Ashima Singh
Aug-28-2017
Ashima Singh   Aug-28-2017

Mouthwatering...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर