होम / रेसपीज़ / Chocolate Rats From Leftover Cake

Photo of Chocolate Rats From Leftover Cake by Parul Jain at BetterButter
1640
3
0.0(1)
0

Chocolate Rats From Leftover Cake

Aug-28-2017
Parul Jain
2 मिनट
तैयारी का समय
2 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • फ्यूज़न
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बचा हुआ केक - १ कप
  2. नारियल का बुरादा - २ चम्मच
  3. दूध - २ चम्मच
  4. डार्क चॉकलेट कंपाउंड - १०० ग्राम
  5. क्रीम - २ चम्मच
  6. लम्बे कटे बादाम - कान बनाने के लिए
  7. चीनी की मीठी गोलियां - आंँख बनाने के लिए
  8. मैगी नूडल्स के टुकड़े - पूँछ बनाने के लिए
  9. मक्खन - प्लेट को चिकना करने के लिए
  10. लड्डू के लिए -
  11. बचा व मसला हुआ केक - २ चम्मच
  12. नारियल का बुरादा - १ चम्मच
  13. दूध - १ चम्मच
  14. १ बूंद लाल रंग लड्डू बनाने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम केक को हाथ से मैश कर लें।
  2. अब इसमें २ चम्मच नारियल का बुरादा व २ चम्मच दूध डालें , और मसल कर एक मुलायम डो बना लें।
  3. अब इस मिश्रण के छोटे छोटे गोले बनाकर चूहों की शेप दें।
  4. डार्क चॉकलेट को तोड़ लें।
  5. एक बर्तन में पानी उबाल लें और दूसरे बर्तन में चॉकलेट डालकर पिघला लें।
  6. अब इस पिघली हुई चाकलेट में क्रीम मिलाएं
  7. अब चूहों को पिघली चाकलेट में डालकर अच्छी तरह से चॉकलेट लगाएं, और मक्खन लगी हुई चिकनी प्लेट में निकाल लें
  8. अब सफेद मीठी गोलियों की आँखे लगाएं। बादाम लम्बे काटकर कान बनाएं। मैगी नूडल्स का छोटा टुकड़ा चॉकलेट में डालकर कवर कर दें और पूंछ की जगह लगाएं। अब फ्रीज में १५ मिनट के लिए सैट होने के लिए रख दें।
  9. लड्डू बनाने के लिए केक को हाथ से मसल कर नारियल का बुरादा , १ चम्मच दूध व १ बूंद लाल रंग मिलाएं।
  10. अब इस मिश्रण को गोल लड्डू का आकार दें। और पिघली चाकलेट में डालकर कवर कर दें अब इस लड्डू को चिकनी प्लेट में निकाल लें। सैट होने के बाद अतिरिक्त चाकलेट हटा दें।
  11. प्लेट में सजाकर बच्चों का मन बहलाए।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anmol Batra
Aug-30-2017
Anmol Batra   Aug-30-2017

Looking awesome...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर