होम / रेसपीज़ / Stuffed bread dinner rolls

Photo of Stuffed bread dinner rolls by Zeenath Fathima at BetterButter
797
9
0.0(2)
0

Stuffed bread dinner rolls

Aug-31-2017
Zeenath Fathima
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ब्रेड स्लाइस नौ
  2. बचा हुआ तवा चिकन एक कप
  3. शिमला मिर्च बारीक कटी हुई एक
  4. चिल्ली फ्लेक्स एक छोटा चम्मच
  5. ड्राई पार्सले फ्लेक्स एक छोटा चम्मच
  6. ज़ैतून का तेल या पिघला हुआ बटर दो बडे चम्मच
  7. चीज़ एक कप

निर्देश

  1. सबसे पहले ब्रेड के किनारों को काट लें।
  2. हलका सा बेल लें ताकि थोडा पतला हो जाए।
  3. बेकिंग पैन में बटर पेपर लगा लें।
  4. अब एक बडे चम्मच भरकर चिकन डाल लें।
  5. ऊपर से थोडी शिमला मिर्च डाल लें।
  6. उसके बाद चारों तरफ से किनारों को पकड कर एक गोलाकार दें लें।
  7. अच्छे से बन्द कर लें।
  8. सारे रोल्स इसी तरह बना लें।
  9. बेकिंग पैन में जमा लें।
  10. ऊपर से ज़ैतून का तेल लगा लें , या पिघला हुआ बटर।
  11. ओवेन को प्री हीट कर लें।
  12. 180° पर दस से बारह मिनट तक बेक कर लें।
  13. उसके बाद बाहर निकाल कर उस पर चीज़ डाल लें, मैंने चेद्दार चीज़ का प्रयोग किया है। आप मोज़रेल्ला भी ले सकते हैं।
  14. चिल्ली और पारस्ले फ्लेक्स छिडक लें।
  15. दुबारा से बेक कर लें जब तक कि चीज़ पिघल न जाए।
  16. स्वादिष्ट ब्रेड डिनर रोल्स बनकर तैयार हैं।
  17. गर्मागर्म तुरंत परोसें सन्डे स्पेशल नाशते में या फिर यह एक बहुत ही बढ़िया ब्रंच आइडिया है , जो सब को पसंद आएगा।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Yasmeen Ahmed
Sep-06-2017
Yasmeen Ahmed   Sep-06-2017

Delicious ! :kissing_heart::kissing_heart::kissing_heart::kissing_heart::kissing_heart:

Kalpana Arora
Aug-31-2017
Kalpana Arora   Aug-31-2017

zabardast...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर