Photo of Daal baati by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1298
7
0.0(1)
0

Daal baati

Sep-02-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • कठिन
  • राजस्थानी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप लेफ्टवर गूँदा हुआ चपाती आटा
  2. १/२ कप गेहू का दरदरा आटा
  3. २ चम्मच रवा
  4. १/२ चम्मच मीठा सोडा
  5. १/२ चम्मच अजवाइन
  6. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  7. ३ चम्मच पिगला हुआ घी तड़के लिए
  8. नमक स्वादनुसार
  9. पानी आवश्यकतानुसार
  10. दाल की सामग्री
  11. १ कप उबली हुई तुवर दाल
  12. १ प्याज बारीक कटी
  13. १ टमाटर बारीक कटा
  14. २ चम्मच तेल
  15. १/२ चम्मच साबुत जीरा
  16. चुटकी हींग
  17. १/२ चम्मच हल्दी पाउडर
  18. १ चम्मच धनिया पाउडर
  19. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  20. १ चम्मच हरीमिर्च व अदरक पेस्ट
  21. ५ से ६ करीपत्ता
  22. नमक स्वादनुसार
  23. पानी आवश्यकतानुसार
  24. सजाने के लिए
  25. बारीक कटी धनिया

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बर्तन में लेफ्टवर आटा,गेहू का आटा,रवा, नमक,सोडा,जीरा,अजवाइन व घी मिला कर मिक्स करले।
  2. अब धीरे धीरे पानी मिलाते जाए व आटा गूंधते जाए।
  3. आटे को रोटी के आटे से थोड़ा सख्त गुंधे।
  4. अब आटे को ढक कर १० मिनट किनारे रख दे।
  5. अब आटे से नींबू से बड़े आकार की लोई तोड़ कर बाटी का शेप दे।
  6. सारी बाटी इसी प्रकार बना ले।
  7. बेकिंग ट्रे में तेल लगा कर चिकना कर ले।
  8. अब सारी बाटी को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पे सजाले।
  9. प्रीहीटेड ओवन में १७० डिग्री पर ४० मिनट तक बेक करे।
  10. चारो ओर से हल्का सा सुनहरा रंग आ जाये , तो समझे बाटी बन कर तैयार है।
  11. बाटी को गरम घी में सोक करे।
  12. बाटी बन कर तैयार है।
  13. दाल बनाने की विधि
  14. कड़ाई में तेल गरम करे।
  15. अब जीरा डाल के भुने।
  16. अब करीपत्ता व हींग डाल के १ मिनट चला ले।
  17. अब प्याज डाल के सुनहरा रंग आने तक चला ले।
  18. अब मिलाये अदरक व मिर्च पेस्ट,धनिया पाउडर व टमाटर।
  19. टमाटर गलने तक पका लें।
  20. अब मिलाये लाल मिर्च पाउडर।
  21. अब दाल व पानी डाल के ७ से ८ मिनट उबाल ले।
  22. अंत मे नमक व नींबू रस मिला कर मिक्स करे।
  23. धनिया पत्ती से सजाले।
  24. आपकी दाल बाटी बन कर तैयार है।
  25. लहसुन की चटनी के साथ दाल बाटी परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-04-2017
Ashima Singh   Sep-04-2017

Yummilicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर