Photo of Chapli kabab by Zeenath Fathima at BetterButter
1927
8
0.0(2)
0

Chapli kabab

Sep-06-2017
Zeenath Fathima
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • अफगानी
  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • शैलो फ्राई
  • पैन फ्राई
  • तलना
  • साइड डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. मटन कीमा आधा किलो
  2. अंडा एक
  3. प्याज एक बडी कटी हुई
  4. लहसून का पेस्ट एक बडा चम्मच
  5. अदरक का पेस्ट एक छोटा चम्मच
  6. काली मिर्च पाउडर एक बडा चम्मच
  7. ज़ीरा भुना और कुटा हुआ एक बडा चम्मच
  8. धनिया भुना और साबुत दो बडे चम्मच
  9. हरा धनिया आधा कप
  10. हरी मिर्च दो या तीन बारीक कटी हुई
  11. ज़ैतून का तेल दो बडे चम्मच
  12. टमाटर गोलाकार में कटे हुए दो
  13. नमक स्वादानुसार
  14. तेल तलने के लिए
  15. गरम मसाला पाउडर एक बडा चम्मच
  16. मक्कई का आटा दो बडे चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले कीमा में सारी चीजें मिला लें ,अंडों को छोडकर।
  2. एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर लें।
  3. अब अंडे को डालकर स्क्रम्बल्ड अंडे जैसा तैयार कर लें।
  4. दो मिनट में तैयार हो जाएगा।
  5. ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं होगी।
  6. इन अंडों को भी मिन्स के साथ मिला लें।
  7. टमाटर को अलग रख लें। यह तलने के समय उपयोग में लाए जाऐंगे।
  8. कबाब का मिश्रण तैयार हो जाने पर इसे अच्छे से ढ़क कर बीस मिनट के लिए फ्रिज में जरूर रखें।
  9. गोलाकार में सारे कबाब बना लें, बडे या मध्यम साइज़ के।
  10. पैन में तेल गर्म कर लें और इन्हें बारी बारी से शैलो फ्राई कर लें।
  11. कबाब के नीचे टमाटर का एक स्लाइस अच्छे से दबाकर रखें और तलें।
  12. पैन में एक तिहाई तेल डालकर इन्हें तलें।
  13. एक तरफ पक जाने पर दूसरी ओर भी अच्छे से पका लें।
  14. आग को धीमी ही रखें।
  15. यह कबाब थोडे से गहरे रंग के ही होते हैं , पर स्वाद में इनका कोई सानी नही।
  16. नान और दही पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Yasmeen Ahmed
Sep-07-2017
Yasmeen Ahmed   Sep-07-2017

Amazing ! Superb ! They look on point ! :gift_heart::two_hearts::heart::two_hearts::heart::heart::two_hearts::heart::two_hearts:

Mini Bhatia
Sep-06-2017
Mini Bhatia   Sep-06-2017

Woww...Yummyy...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर