होम / रेसपीज़ / Shahi mava kachori

Photo of Shahi mava kachori by Preeti Jaiswani at BetterButter
1796
5
0.0(1)
0

Shahi mava kachori

Sep-06-2017
Preeti Jaiswani
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • त्योहारी
  • राजस्थानी
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. भरावन के लिए- मावा १ १/२कप
  2. शक्कर -३ छोटे चम्मच
  3. ईलाइची पाउडर-१/४ छोटा चम्मच
  4. बारिक कटे हुए मेवे (काजु,बादाम,पिस्ता) १ बडा चम्मच
  5. शुद्ध घी-२ छोटे चम्मच
  6. तेल-कचौडी तलने के लिए
  7. आटे के लिए- मैदा-२ कप
  8. शुद्ध घी-१ १/२ बडा चम्मच
  9. गुनगुना पानी-१/२ कप
  10. चासनी के लिए- शक्कर-२ कप
  11. पानी -१ कप
  12. ईलाइची पाउडर -१/४ छोटा चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले हम कचौडी का आटा गुथेंगे।
  2. मैदे को छान कर एक बर्तन मे निकाल ले।
  3. अब इसमे घी डालकर अच्छे से मिलाएं
  4. अब इसमे थोडा थोडा करके गुनगुना पानी डाले , ओैर मुलायम आटा गुंथ ले।
  5. अब इस आटे को कपडे से ढककर २० मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दे।
  6. भरावन के लिए एक कड़ाई मे घी गरम करे
  7. इसमे मावा डाले ओर धीमी आँच पर सुनहरा होने तक भुने।
  8. अब इसमे शक्कर ,ईलाइची पाउडर ओैर कटे हुए मेवे डाले ओर १ मिनट तक धीमी आँच पर पकाए।
  9. अब गेैस बंद कर दे , ओैर भरावन को ठंडा होने दे।
  10. चासनी बनाने के लिए एक बर्तन मे शक्कर व पानी डाले , ओैर एक तार की चासनी बनाए।
  11. लगभग ५-६ मिनट मे चासनी तैयार हो जाएगी।
  12. अब गेैस बंद कर दे , ओैर इसमे ईलाइची पाउडर डाले।
  13. कचौरी बनाने के लिए आटे की छोटी छोटी लोईया बना ले।
  14. अब एक लोई ले ओर उस पर थोडा सूखा मैदा छिडके।
  15. अब उंगलियों की सहायता से इसे थोडा बेल दे।
  16. अब इसके बीच मे २चम्मच भरावन डाले।
  17. अब उंगलियों की सहायता से इसके किनारे बंद कर दे , ओैर कचौरी का आकार दे।
  18. अब एक कड़ाई मे तेल गर्म करे , ओैर कचौरी को सुनहरा रंग आने तक तल दे।
  19. अब तली हुई कचौरियो को ऊपर से छोटा सा छेद कर दे, ओर तैयार चाशनी में डाल दे
  20. तैयार हे शाही मावा कचौरी।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tanushree Goel
Sep-07-2017
Tanushree Goel   Sep-07-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर