Photo of Veggie cone by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
1130
8
0.0(1)
0

Veggie cone

Sep-13-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
10 मिनट
तैयारी का समय
12 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • किट्टी पार्टीज
  • तलना
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 8

  1. कोन बनाने की सामग्री
  2. १ कप मैदा
  3. २ चम्मच तेल
  4. १ टीस्पून शाही जीरा
  5. नमक स्वादानुसार
  6. पानी आवश्यकतानुसार
  7. भरावन की सामग्री
  8. १/२ कप मिली जुली बारीक कटी सब्जियां(गाजर,शिमला मिर्च, पत्ता गोभी)
  9. २ चम्मच बॉईल स्वीट कॉर्न
  10. १/३ कप किसा हुआ चीज
  11. १ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  12. १ चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  13. १ चम्मच मैदा
  14. नमक स्वादानुसार
  15. १ चम्मच तेल
  16. अन्य सामग्री
  17. मैदे की पेस्ट(२ चम्मच मैदा और १/३ कप पानी)

निर्देश

  1. सर्व प्रथम एक बाउल में कोन की सारी सामग्री एक एक कर के मिला ले।
  2. अब धीरे धीरे पानी मिलाते जाए ओर रोटी जैसा नरम आटा गूंध ले।
  3. १० मिनट आटे को रेस्ट करने रखे
  4. अब आटे से रोटी जितनी लोइया तोड़ ले।
  5. अब एक लोई उठा कर हाथ से गोल करले।
  6. अब सूखे आटे में लपेट कर रोटी बेल लें
  7. सारी रोटी इसी प्रकार बना ले।
  8. अब रोटी को तवे पे कच्चा पक्का सेक ले।
  9. रोटी को हल्का सा ठंडा होने दे।
  10. अब रोटी को ४ हिस्सो में काट ले।
  11. अब एक हिस्से को हाथ मे ले।
  12. अब दोनो साइड मैदे की पेस्ट लगा कर कोन का शेप दे।
  13. सारे कोन इसी तरह बना ले , ओैर किनारे रख दे।
  14. भरावन की विधि
  15. पेन में तेल गरम करें।
  16. अब सारी सब्जियां व कॉर्न तेज आंच पर २ मिनट चला ले याद रहे ज्यादा न पके।
  17. अब चीज,मिर्च व सारे मसाले डाल कर मिक्स करें।
  18. अंत मे मैदा व नमक मिला कर १ मिनट चला ले।
  19. अब गैस बंद कर के मिश्रण को ठंडा होने दे।
  20. मिश्रण ठंडा होने के बाद सारे कोन में दबा कर भर ले।
  21. अब एक कोन उठा कर उपर के हिस्से को मैदे की पेस्ट में डिप करें , ओैर तेल में मध्यम आंच पर करारे होने तक तल लें।
  22. सारे कोन इसी प्रकार तल लें।
  23. आपके वेजी कोन बन कर तैयार है।
  24. हरी चटनी,सॉस के साथ तुरन्त परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Deepika Rastogi
Sep-15-2017
Deepika Rastogi   Sep-15-2017

Lajawaab...

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर