Photo of Bread pattice by Anjali Valecha at BetterButter
982
7
0.0(1)
0

Bread pattice

Sep-15-2017
Anjali Valecha
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Bread pattice रेसपी के बारे में

मेरी बचपन की यादों में मम्मी के द्वारा बनाई जाने वाली यह ब्रेड पैटिस बड़ी ही सरल और स्वादिष्ट है|आप भी बनाएँ , और इसका लुत्फ उठाएँ |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • तलना
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 4+1 ब्रेड स्लाइस
  2. 4 उबले आलू
  3. 1 छोटा चम्मच कटी हरी मिर्च
  4. 2 चम्मच कटा हरा धनिया
  5. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  6. 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  7. नमक स्वादानुसार
  8. 2 बड़े चम्मच सूजी
  9. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. आलू छील कर एक बर्तन में रख लें|
  2. अब एक ब्रेड स्लाइस को पानी से हल्का गीला कर आलू में मिला लें|
  3. साथ ही इसमें नमक, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, कटी मिर्च, कटा धनिया मिला कर एक मिश्रण बना लें|
  4. बाकी बची ब्रेड स्लाइस को चार तिकोनों में या अपने मनपसंद आकार में काट लें|
  5. कड़ाई में तेल गर्म करने रख दें|
  6. आलू का मिश्रण सब तिकोनों पर हाथ से लगा लें और ऊपर से हल्का दबा लें|
  7. अब आप चाहें तो आलू के मिश्रण के ऊपर सूजी लगा सकते हैं | मैने कुछ में लगाई कुछ में नहीं |
  8. अब सभी ब्रेड तिकोनो को गर्म तेल में मध्यम आँच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें|
  9. टमाटर की सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम परोसें|

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-18-2017
Ashima Singh   Sep-18-2017

I really want to try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर