होम / रेसपीज़ / Green peas puri with green apple chutney

Photo of Green peas puri with green apple chutney by Anjali Valecha at BetterButter
1124
3
0.0(1)
0

Green peas puri with green apple chutney

Sep-17-2017
Anjali Valecha
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • भारतीय
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 3

  1. पूड़ी के लिए
  2. 1 कप आटा
  3. 1/2 छोटा चम्मच नमक
  4. 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  5. 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
  6. 1 बडा़ चम्मच देसी घी
  7. मटर के मसाले के लिए
  8. 1 कप उबले हुए मटर
  9. 1 बड़ा चम्मच बेसन
  10. 1 बड़ा चम्मच देसी घी
  11. 1/2 चम्मच जीरा
  12. एक चुटकी हींग
  13. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च
  14. 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  15. 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  16. नमक स्वादानुसार
  17. हरे सेब की चटनी के लिए
  18. 2 हरे सेब
  19. 1 छोटा प्याज
  20. 1 छोटा चम्मच तेल
  21. 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  22. 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
  23. एक चुटकी हींग
  24. 1/4 कप भूरी शक्कर(ब्राउन शुगर)
  25. 1/4 चम्मच नमक
  26. 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

निर्देश

  1. सबसे पहले पूड़ी का आटा गूंध लें| आटा, नमक, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन और घी डाल कर एक सख्त सा आटा गूंध लें और ढक कर रख दें|
  2. मटर का मसाला बनाने के लिए एक कड़ाई में घी गरम कर लें, फिर उसमें जीरा और हींग डालकर तड़का लें|
  3. फिर उसमें उबले मटर दरदरा पीस कर डाल दें| 1 मिनट तक भून लें ,फिर उसमें बेसन डालकर और 3-4 मिनट तक बेसन सिकने तक हल्की आँच पर भून लें|
  4. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल लें, अमचूर पाउडर डाल कर गैस बंद कर लें और मिश्रण को ठंडा करने रख दें|
  5. हरे सेब की चटनी बनाने के लिए सेब को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें|
  6. गैस पर तेल गरम करने रखें, फिर इसमें जीरा. सौंफ और चुटकी हींग डालकर तड़का लें|
  7. फिर इसमें कटा प्याज डालकर 1 मिनट तक चला लें , कटे सेब के टुकड़े डालकर 1-2 मिनट चला लें|
  8. फिर इसमें चीनी डालकर चीनी के पिघलने तक चला लें| नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आँच पर 3-4 मिनट तक ढक कर रख दें फिर गैस बंद कर दें|
  9. पूड़ी बनाने के लिए कड़ाई में तेल गरम कर लें|
  10. आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बना कर उसमें मटर का मसाला भर लें और फिर लोइ बना कर थोड़ा तेल लगाकर पूड़ियाँ बेल लें|
  11. गरम तेल में सभी पूड़ियाँ तल लें|
  12. हरे सेब की चटनी के साथ गरमागरम परोसें|

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Sep-18-2017
Ashima Singh   Sep-18-2017

Yummilicious!

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर