Photo of Rasmalai kek by Geeta Hemit at BetterButter
2387
11
0.0(1)
0

Rasmalai kek

Sep-23-2017
Geeta Hemit
60 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • बेकिंग
  • मिठाई
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. १ केक बेस अपने पसंद के आकार का
  2. १ लीटर दूध रसगुल्ले बनाने के लिये
  3. १/२ लीटर दूध रबड़ी बनाने के लिए
  4. शक्कर १ १/२ कप रसगुल्ले के लिए
  5. ४ टेबलस्पून शक्कर रबड़ी के लिये
  6. ४ कप पानी रसगुल्ले के लिए
  7. ४ टेबलस्पून मिल्क पाउडर रबड़ी के लिए
  8. ८-१० धागे केसर के
  9. १/२ टीस्पून इलाइची पाउडर
  10. ३ टेबलस्पून नींबू का रस
  11. १ कप व्हिप क्रीम
  12. बारीक कटे बादाम और पिस्ता अपनी पसंद से
  13. २-३ बूंद पीला रंग

निर्देश

  1. सब से पहले रसगुल्ले बना ले
  2. एक बर्तन में १ लीटर दूध गरम करने के लिए रखे
  3. जैसे ही दूध को उबाल आए , गैस बंद कर दे
  4. अब इस गरम दूध में १ कप पानी मिला दे
  5. अब ३ चम्मच नींबू के रस में ३ चम्मच पानी डाल के मिक्स कर ले
  6. अब नींबू और पानी के मिश्रण को थोडा थोडा कर के दूध में मिलाते रहे
  7. तब तक मिलाते रहे जब तक दूध फट ना जाये
  8. दूध फटते ही उसे एक छलनी के उपर सूती कपड़े में निकाले
  9. अब इस छेना के उपर सादा पानी डाले , और उसे धोये
  10. छेना का सब पानी निचोड ले
  11. अब छेना को एक थाली में लेके अच्छे से मसले
  12. तब तक मसले , जब तक ये चिकना ना हो जाये
  13. अब छेना के छोटे छोटे गोले बना ले
  14. अब एक बर्तन में १ १/२ कप शक्कर और ४ कप पानी ले
  15. इसे गरम होने के लिए रखे
  16. जैसे ही इसमे उबाल आये और झाग आने लगे इसमें गोले डाल दें
  17. अब इसे ढक के २० मिनिट तेज आँच पे पकने दे
  18. २० मिनट्स के बाद आप के गोले फूल के दुगने हो गए होगे
  19. अब गैस बंद करके इसे ठंडा होने दे
  20. इसे ६-८ घंटे के लिये फ्रिज में रखे
  21. अब रबड़ी बना ले
  22. एक कड़ाई में १/२ लीटर दूध गरम करने के लिए रखे
  23. जब दूध थोड़ी देर उबल जाये , इसमे शक्कर और मिल्क पाउडर मिला दे
  24. और कुछ देर उबलने दे
  25. अब इसमें केसर और इलायची पाउडर मिलादे
  26. अब गैस बंद कर के इसे ठंडा होने दे
  27. जब ये ठंडा ही जाए इसमे कुछ रसगुल्ले मिला के फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दे
  28. कुछ रसगुल्ले के छोटे छोटे टुकडे कर के एक कटोरी में रखे
  29. अब व्हिप क्रीम में कलर मिला के व्हिप कर ले और फ्रीज में रख दे
  30. अब केक के बेस को ३ लेयर्स में काट ले
  31. केक का एक लेयर ले और इसपे रबड़ी लगाए
  32. अब इसपे क्रीम लगाए और रसगुल्ले के टुकड़े रखे
  33. अब दूसरा लेयर ले , और उसपे रबड़ी लगाये
  34. अब इसपे भी क्रीम लगाए और रसगुल्ले के टुकड़े रखे
  35. अब तीसरा लेयर रखे और उसपे भी रबड़ी लगाए
  36. अब इसपे क्रीम लगाए
  37. केक को सब तरफ क्रीम लगा के कवर कर ले
  38. अब अपना मन चाहा डिज़ाइन बनाये
  39. अब रबड़ी से कुछ रसगुल्ले निकाल के केक पे रख दे
  40. अब बारीक कटे बादाम और पिस्ता से सजाये
  41. आप का रस मलाई केक तैयार है

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Manvi Chauhan
Sep-26-2017
Manvi Chauhan   Sep-26-2017

Lajawaab..

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर