होम / रेसपीज़ / Beetroot delight in crunchy cone

Photo of Beetroot delight in crunchy cone by Neelam Barot at BetterButter
355
7
0.0(2)
0

Beetroot delight in crunchy cone

Sep-24-2017
Neelam Barot
30 मिनट
तैयारी का समय
50 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • उबलना
  • तलना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. बीटरूट हलवे के लिए :-
  2. बीटरूट २५० ग्राम
  3. दूध ५०० मिलीलीटर
  4. चीनी १/२ कप
  5. दूध का पाउडर १ छोटी कटोरी
  6. मिक्स ड्राईफ्रूट १/२ कप
  7. इलाइची ७-८
  8. घी १ छोटी कटोरी
  9. कोन बनाने के लिए :-
  10. मैदा २ कटोरी
  11. गेहुँ का आटा १ छोटी कटोरी
  12. सूजी २-३ बड़े चम्मच
  13. आइसिंग शुगर २-३ बड़े चम्मच
  14. दूध १ छोटी कटोरी
  15. तेल ३ बड़े चम्मच
  16. वनीला एसेंस १/४ छोटी चम्मच
  17. तलने के लिए तेल
  18. सजाने के लिए :-
  19. बादाम का चूरा २-३ बड़े चम्मच
  20. परोसने के लिए :-
  21. चॉकोलेट गनाच ४ बड़े चम्मच
  22. बादाम का चूरा २ बड़े चम्मच

निर्देश

  1. बीटरूट को छील के कदूकस करके रख ले।
  2. एक बर्तन में दूध डाले , और फिर चीनी डाल के १०-१५ मिनिट उबाल के रख ले।
  3. अब नॉनस्टिक कड़ाई ले उसमे घी गर्म करें , फिर कद्दूकस किया हुआ बीटरूट डाले और धीमी आँच पर भूने।
  4. इसे बिना छोड़े चलाते रहे ताकी जले नही और सारा पानी सोख जाए , करीब १०-१५ मिनिट के लिए।
  5. अब उसमे दूध का पाउडर डाले फिर अच्छे से मिला ले।
  6. फिर जो दूध चीनी के साथ उबाल के रखा है वो डाले और चलाते रहे।
  7. जब हलवे का गाढा मिश्रण बन जाए और सारा दूध सोख जाए , तब उसमे इलाइची पाउडर और मिक्स ड्राईफ्रूट डाले।
  8. धीमी आंच पे और १० मिनिट चलाए।
  9. अब हलवा बनके तैयार है , उसे ठंडा होने के लिए साइड पे रख ले।
  10. अब कोन बनाने के लिए :-
  11. एक परात ले उसमे मैदा, गेहुँ का आटा , सूजी, आइसिंग शुगर, वनीला ऐसेंस डाले और मिला ले।
  12. अब उसमे तेल डालें मोइन के लिए।
  13. थोड़ा थोड़ा दूध डालकर पूरी का आटा लगा ले।
  14. आटे को कुछ देर दस्ते से कूट ले ताकी आटा थोड़ा मुलायम बन जाए।
  15. अब नरम आटे की छोटी छोटी लोईयां बना ले और फिर पतली पूरी बेले।
  16. अब पूरी के एक कोने पे कोन का मौल्ड रखे और फिर रोल करे।
  17. बाकी बची पूरी को कट कर के निकाल ले और पूरा रोल करले , फिर साइड को हाथ से या थोड़ा पानी लगा के दबा के चिपका ले।
  18. सारे कोन इसी प्रकार बना ले फिर उसे काटा चम्मच से प्रिक करे ताकी कोन फूले नही।
  19. अब कड़ाई में तेल को गर्म करें और गर्म तेल में कोन को हल्का सुनहरा होने तक तले।
  20. कोन इसी प्रकार बनाले।
  21. सारे कोन इसी तरह बना ले फिर कोन के मोल्ड को कोन से अलग करले।
  22. अब परोस ने के लिए सारी सामग्री तैयार रखे।
  23. अब कोन में १ बड़ा चम्मच चोकोलेट गनाच डाले।
  24. फिर हलवा भरे और ऊपर बादाम का चूरा रखे।
  25. बीटरूट डिलाइट कोन तैयार है।
  26. बीटरूट डिलाइट इन क्रंची कोन परोसने के लिए तैयार है।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kalpa Krishnan
Sep-26-2017
Kalpa Krishnan   Sep-26-2017

Awsum

Manvi Chauhan
Sep-26-2017
Manvi Chauhan   Sep-26-2017

Nice one.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर