होम / रेसपीज़ / Shahi Rose Dryfruits kheer

Photo of Shahi Rose Dryfruits kheer by Parul Jain at BetterButter
1281
3
0.0(1)
0

Shahi Rose Dryfruits kheer

Sep-27-2017
Parul Jain
15 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. फुल क्रीम दूध - २ लीटर
  2. मखाने - १०० ग्राम
  3. देसी घी - ४ बड़े चम्मच
  4. काजू - २५ ग्राम
  5. बादाम - २५ ग्राम
  6. किशमिश - २५ ग्राम
  7. चिरौंजी - २ चम्मच
  8. मावा - १०० ग्राम
  9. गुलकंद - १०० ग्राम
  10. गुलाब का एसेंस - कुछ बूंदें
  11. चीनी - स्वादानुसार
  12. कटा पिस्ता, व देसी गुलाब की पंखुड़ियां सजाने के लिए

निर्देश

  1. मखाने काटकर देसी घी में भून लें।
  2. काजू व बादाम भी घी में तल लें व बारीक काट लें।
  3. मावे को भी कड़ाई छोड़ने तक भून लें , और एक तरफ रख दें।
  4. अब एक भारी तले के बर्तन में दूध उबाले और मखाने डालकर मिलाएं।
  5. खीर को धीमी आंच पर पकने दें , बीच बीच में चलाते रहे। ताकि खीर नीचे तली में ना लगे।
  6. जब खीर गाढ़ी होने लगे तो खीर में भुना मावा डालकर लगातार चलाते रहे।
  7. अब बाकी के कटे व भुने मेवे , किशमिश, चिरोंजी मिलाएं। ( थोड़ी मेवा सजाने के लिए रख दें)
  8. गुलकंद व गुलाब का एसेंस मिलाएं।
  9. अब खीर को चख कर जितनी चीनी की आवश्यकता हो मिलाएं, क्योंकि गुलकंद में भी काफी मीठा होता है।
  10. अब खीर को इच्छा अनुसार गाढ़ी करें। खीर ना ज्यादा गाढ़ी हो ना ज्यादा पतली।
  11. परोसते समय बारीक कटे मेवों,कटे पिस्ते व देसी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
  12. खीर ठंडी या गरम इच्छा अनुसार परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kalpana Arora
Sep-28-2017
Kalpana Arora   Sep-28-2017

Looking awesome.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर