Photo of Coconut Barfi by Parul Jain at BetterButter
1724
6
0.0(1)
0

Coconut Barfi

Sep-29-2017
Parul Jain
0 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • भूनना
  • मिठाई
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 10

  1. दूध - २५० ग्राम
  2. मावा - ५०० ग्राम
  3. नारियल का बुरादा - ५०० ग्राम
  4. बादाम की गिरी - ५० ग्राम ( भिगो कर पिसी हुई)
  5. देसी घी - २५० ग्राम
  6. चीनी - १ किलो २५० ग्राम
  7. पिस्ता - बारीक कटा सजाने के लिए

निर्देश

  1. एक कड़ाई में मावा, नारियल का बुरादा, व दूध डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह से घोटिये।
  2. जब मावा और नारियल मिलकर एक हो जाये तो २५० ग्राम देसी घी डालकर गुलाबी भून लें।
  3. फिर पिसी बादाम की गिरी भी मिला दें।
  4. दूसरी कड़ाई में चीनी और १ कप पानी डालकर चाशनी बनने के लिए गैस पर रख दें।
  5. दूध के छींटें मारकर चाशनी का सारा मैल निकाल दें।
  6. जब ३ तार की चाशनी तैयार हो जाये तो गैस से उतार लें।
  7. भुने मावे व नारियल का मिश्रण चाशनी में डाल कर अच्छी तरह से घोटिये।
  8. तब तक घोटिये जब तक कि ठंडा ना हो जाये। एक बड़ी थाली या ट्रे को घी से चुपड़ कर कड़ाई का सारा मिश्रण पलट दें।
  9. मिश्रण को अच्छे से फैला दें। उपर कटे पिस्ते से सजाकर सैट होने के लिए रख दें।
  10. इच्छा अनुसार टुकड़ों में काट लें और परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Amrisha Vohra
Oct-04-2017
Amrisha Vohra   Oct-04-2017

Nice one.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर