होम / रेसपीज़ / Nargisi kofte in red gravy

Photo of Nargisi kofte in red gravy by Parul Jain at BetterButter
1408
3
0.0(1)
0

Nargisi kofte in red gravy

Oct-27-2017
Parul Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • भारतीय
  • उबलना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. उबले हुए कच्चे केले - ४
  2. घर का बना पनीर - १ छोटी कटोरी
  3. अरारोट - २ चम्मच
  4. बारीक कटा प्याज व टमाटर - २ चम्मच
  5. नमक - १/४ चम्मच
  6. हल्दी - १ चुटकी
  7. तलने के लिए तेल
  8. ग्रेवी के लिए -
  9. तेल - १ बड़ा चम्मच
  10. हींग - १ चुटकी
  11. जीरा - १ चम्मच
  12. अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच
  13. पिसी प्याज - १ कटोरी ( लगभग २ बड़े प्याज)
  14. पिसे टमाटर - २ कटोरी ( २५० ग्राम)
  15. देगी मिर्च - १ चम्मच
  16. लाल मिर्च पाउडर - १/२ चम्मच
  17. सोंफ धनिया पाउडर - २ चम्मच
  18. हल्दी पाउडर - १/२ चम्मच
  19. कसूरी मेथी - १ चम्मच
  20. मलाई - १/२ कटोरी
  21. नमक स्वादानुसार
  22. चीनी - १/२ चम्मच
  23. पानी आवश्यकता अनुसार

निर्देश

  1. सर्वप्रथम उबले हुए कच्चे केले लें
  2. केलो को छीलकर मैश कर लें।
  3. अब इसमें पनीर नमक व अरारोट मिलाएं। अब २ चम्मच मिश्रण अलग कर लें। उसमें बारीक कटी प्याज टमाटर व १ चुटकी हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं। ये पीला मिश्रण बन जायेगा।
  4. अब सफेद वाला थोड़ा सा मिश्रण हाथ पर रख कर बीच में पीला मिश्रण रखें
  5. अब इसके लम्बे आकार के कोफ्ते बना लें।
  6. अब तेल गरम करें और मध्यम आंच पर कोफ्ते तल लें।
  7. कोफ्तों को सुनहरा तल लें।
  8. अब एक कड़ाई में तेल गरम करें हींग व जीरा चटकाए और अदरक लहसुन का पेस्ट व प्याज का पेस्ट डालकर भूने।
  9. जब ये तेल छोड़ने लगे तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालें
  10. जब ये तेल छोड़ने लगे तो सारे मसाले डाले।
  11. मलाई डालें , व आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर ग्रेवी को गाढ़ी होने दें
  12. ग्रेवी में नमक व चीनी मिलाएं और ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं।
  13. जब परोसना हो तो ग्रेवी को गरम करें और कोफ्तों को बीच में से लम्बे काटकर ग्रेवी में डालकर परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Oct-30-2017
Anchal Sinha   Oct-30-2017

Yummilicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर