होम / रेसपीज़ / Schezwani tomato rice soyalu manchuriyan

Photo of Schezwani tomato rice soyalu manchuriyan by Neha Mangalani at BetterButter
1883
5
0.0(1)
0

Schezwani tomato rice soyalu manchuriyan

Oct-28-2017
Neha Mangalani
30 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. सेजवानी टोमेटो राइस के लिये
  2. पके हुये चावल २ कप
  3. बारीक कटा प्याज १/४ कप
  4. बारीक कटा टमाटर १ कप
  5. जीरा १/२ छोटा चम्मच
  6. राई १/२ छोटा चम्मच
  7. करी पत्ते ५-७
  8. हरीमिर्च १
  9. नमक स्वादानुसार
  10. लालमिर्च १/२ छोटा चम्मच
  11. सेजवान सॉस १ बङा चम्मच
  12. तेल १ बङा चम्मच
  13. अदरक लसन पेस्ट १/२ छोटा चम्मच
  14. सोयालू मंचुरियन के लिये
  15. सोयाबीन के दाने(SOYA GRANULES) १/२
  16. उबला आलू १/४ कप
  17. बारीक कटी गाजर ४ बङे चम्मच
  18. बारीक कटी पत्तागोभी ४ बङे चम्मच
  19. शिमला मिर्च बारीक कटी ४ बङे चम्मच
  20. प्याज बारीक कटा ४ बङे चम्मच
  21. अदरक लहसुन पेस्ट १ छोटा चम्मच
  22. सोया सॉस १ छोटा चम्मच
  23. टोमेटो सॉस २ बङे चम्मच
  24. चिली सॉस १ छोटा चम्मच
  25. नमक स्वादानुसार
  26. कालीमिर्च १/४ छोटा चम्मच
  27. मैदा १ बङा चम्मच
  28. कॉर्न फ्लोर २ बङे चम्मच
  29. तलने के लिये तेल
  30. तेल १ छोटा चम्मच
  31. पानी आवश्यकतानुसार

निर्देश

  1. राइस (चावल)बनाने के लिये बर्तन मे तेल गरम करे राई जीरा करीपत्ते व हरीमिर्च डाल दे
  2. अब बारीक कटा प्याज डालकर पकाये
  3. प्याज गुलाबी हो जाये तब अदरक लहसुन का पेस्ट डाले
  4. बारीक कटा टमाटर डाले और पकाये
  5. नमक ,लालमिर्च पाउडर डालकर मिला ले
  6. सेजवान सॉस/चटनी डालकर मिला ले
  7. पके हुये चावल डाल दे
  8. मसाले मे चावल अच्छी तरह मिला ले २मिनट धीमी आंच पर ढक दे फिर गैस बंद कर दे
  9. मंचुरियन के लिये बारीक सोयाबङी को १५ मिनट पानी मे भिगो दे
  10. १५ मिनट बाद सोयाबङी का पानी निचोङ दे एक बर्तन मे सोयाबङी और उबला आलू ले ले
  11. इसमे ३बङे चम्मच पत्तागोभी ,३ बङे चम्मच शिमलामिर्च,३ बङे चम्मच गाजर,३ बङे चम्मच प्याज डाल दे
  12. नमक लालमिर्च कॉर्नफ्लोर डाल दे
  13. सारी चीजे मिला ले मिश्रण के छोटे गोले बना ले
  14. कडाई मे तेल गरम करें , और तैयार गोलो को तले
  15. सुनहरा होने तक तले फिर तेल से निकाल ले
  16. दूसरे बरतन मे एक छोटा चम्मच तेल गरम करे १/२ छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डाले साथ मे बची हुयी सब्जीया डालकर पकाये
  17. इसमे सोया सॉस ,चिली सॉस,टोमेटो सॉस डाले
  18. तैयार मंचुरियन गोले डालकर मिला ले
  19. १छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर मे ३बङे चम्मच पानी डालकर घोल तैयार करे इसे कडाई मे डाल दे
  20. अच्छी तरह मिलाकर २ मिनट पकाये सोयालू मंचुरियन तैयार है
  21. गरमा गरम राईस के साथ मंचुरियन परोसे

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Oct-30-2017
Anchal Sinha   Oct-30-2017

Yummilicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर