होम / रेसपीज़ / Beetroot bharvan idli

Photo of Beetroot bharvan idli by Cook With at BetterButter
938
6
0.0(1)
0

Beetroot bharvan idli

Oct-28-2017
Cook With
40 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Beetroot bharvan idli रेसपी के बारे में

यह साउथ इंडियन डिश है | जो बच्चों को बहुत पसंद आती है यह हैल्थी भी है |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दक्षिण भारतीय
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. 1 कप सूजी
  2. 1 कप दही
  3. 1 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
  4. ½ चम्मच नमक
  5. 1 चम्मच ईनो
  6. 1 चम्मच तेल
  7. भरावन के लिए -
  8. 4 उबले आलू
  9. 1 बारीक कटा प्याज
  10. 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
  11. ½ चम्मच जीरा
  12. ½ चम्मच राई
  13. ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  14. ½ चम्मच धनिया पाउडर
  15. ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  16. 2 चम्मच तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले उबले हुए आलू को मैश कर लें |
  2. एक पैन में घी गरम करे फिर जीरा तथा राई डाले |
  3. जब राई चटकने लगे तब अदरक लहसुन पेस्ट डालकर मिलाए |
  4. अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून ले |
  5. फिर हल्दी, मैश आलू डालकर मिलाए |
  6. अब छोटी छोटी बॉल्स बना लें , उन्हें हाथ से दबाकर चपटा कर ले |
  7. इडली के लिए -
  8. एक बाउल में सूजी, दही, बीटरूट, नमक, पानी से घोल तैयार कर ले |
  9. 30 मिनट के लिए रख दे |
  10. 30 मिनट बाद ईनो डाल कर मिला ले |
  11. कुकर मे पानी को उबाल ले |
  12. इडली स्टैंड के प्लेट को घी से ग्रीस करे |
  13. अब 1 चम्मच इडली का घोल प्लेट पर डाल ले |
  14. फिर आलू की चपटी टिक्की रखे |
  15. फिर से इडली का घोल डाले |
  16. इसी तरह सभी इडली का स्टैड तैयार कर ले |
  17. कुकर मे स्टैंड रखे और सीटी उतार कर ढक्कन बंद कर दे |
  18. 10 - 12 मिनट में इडली तैयार हो जाएगी
  19. 4 - 5 मिनट ठंडा करके इडली को स्टैड से निकाल लेंगे |
  20. गर्म गर्म इडली को चटनी के साथ सर्व करे

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Oct-30-2017
Anchal Sinha   Oct-30-2017

Looks great!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर