होम / रेसपीज़ / Red velvet royal kabab with beetroot dip

Photo of Red velvet royal kabab with beetroot dip by Parul Jain at BetterButter
1679
4
0.0(1)
0

Red velvet royal kabab with beetroot dip

Oct-29-2017
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • किट्टी पार्टीज
  • भारतीय
  • शैलो फ्राई
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चकुंदर - १ छोटी
  2. उबले आलू - २
  3. ब्रेड स्लाइस - १
  4. अरारोट - १ चम्मच
  5. लाल मिर्च पाउडर - १/४ छोटा चम्मच
  6. सौंफ धनिया पाउडर - १ चम्मच
  7. नमक स्वादानुसार
  8. भरावन के लिए -
  9. घर का बना पनीर - २ चम्मच
  10. कटे बादाम - २
  11. कटे काजू - २
  12. कटी अखरोट की गिरी - २
  13. कटी किशमिश - ८
  14. नमक - १ चुटकी
  15. शैलो फ्राइ करने के लिए तेल
  16. डिप बनाने के लिए -
  17. टंगी दही - २ चम्मच
  18. कसी हुई चकुंदर - १ चम्मच
  19. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. सर्वप्रथम चकुंदर को कस लें।
  2. हाथ से कस कर निचोड़ लें और पानी निकाल दें। ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और इस पानी में भिगो दें।
  3. मसल कर ब्रेड स्लाइस को लाल कर लें।
  4. आलू को छील कर मैश कर लें।
  5. अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं । अब इसमें कसी व निचोडी हुइ चकुंदर, अरारोट, लाल की हुई ब्रेड , लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर मिलाएं।
  6. हाथ से मसल कर एकसार कर लें
  7. घर के पनीर में १ चुटकी नमक व कटी मेवा डालकर मिलाएं
  8. अच्छे से मिक्स करें।
  9. अब चकुंदर वाले मिश्रण से बराबर आकार के छोटे छोटे गोले बना लें।
  10. हाथ पर तेल लगाकर एक गोले को चपटा करें और भरावन बीच में रखें।
  11. अब इसको बंद कर दें और टिक्की का आकार दें।
  12. एक नानस्टिक पैन में तेल गरम करें और कबाब सिकने के लिए पैन में रखें।
  13. एक तरफ से सिक जाने पर पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें
  14. आपके स्वादिष्ट पौष्टिक रैड वैलवेट रॉयल कबाब तैयार है
  15. डिप बनाने के लिए २ चम्मच टंगी गाढ़ी दही में नमक व कसी चकुंदर मिलाएं और कबाब के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Anchal Sinha
Oct-30-2017
Anchal Sinha   Oct-30-2017

Delicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर