होम / रेसपीज़ / Italiyan cremi red sos pasta

Photo of Italiyan cremi red sos pasta by Vandana Gupta at BetterButter
1172
15
0.0(3)
0

Italiyan cremi red sos pasta

Nov-07-2017
Vandana Gupta
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Italiyan cremi red sos pasta रेसपी के बारे में

पास्ता बच्चों की एक मनपसंद डिश है , जो बच्चे बहुत ही शौक से खाते है

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • इटालियन
  • स्टार्टर

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैक्रोनी 200 ग्राम
  2. हरा प्याज़ 1 छोटा बाउल( कटे हुए)
  3. प्याज़ 1 बारीक़ कटा
  4. लहसुन 8-10 कली
  5. शिमला मिर्च 1 बारीक़ कटा
  6. गाजर 1 बारीक़ कटा
  7. हरी मिर्ची 2 कटी हुई
  8. ऑर्गेनो 1 टीस्पून
  9. रेड चिल्ली सॉस 1 टी स्पून
  10. सोया सॉस 1 टीस्पून
  11. टमाटर सॉस 1 टीस्पून
  12. रेड चिल्ली फलैक्स 1/4 टीस्पून
  13. काली मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून
  14. नमक स्वादानुसार
  15. दूध 1 कप
  16. तेल 1 टेबल स्पून+1 टीस्पून

निर्देश

  1. एक पैन में पानी गर्म करने को रखें , और उसमें 1 टी स्पून तेल तथा 1/2 टीस्पून नमक डालें।
  2. पानी उबलने पर उसमे मैक्रोनी डाल दे , और पकने दे।
  3. 80% उबल जाने पर मैक्रोनी को छान के निकाल लें , और उसके ऊपर ठंडा पानी डाल के फिर से छान लें।
  4. एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून तेल डाले, तेल गर्म होने पर प्याज़,हरा प्याज़,शिमला मिर्च और गाजर डाले और 2 मिनट के लिए चलाये।
  5. लहसुन मिलाये और कुछ देर रुके, अब मैक्रोनी, रेड चिली सॉस,सोया सॉस,टमाटर सॉस,ऑर्गेनो,काली मिर्च पाउडर,रेड चिली फ्लैक्स और नमक डालें , सबको अच्छे से मिला ले।
  6. अब अंत में दूध डाले और मिलाये तथा 1 मिनट के लिए रुके।
  7. गरमागरम इटालियन क्रीमी रेड सॉस पास्ता तैयार है

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Astha Gulati
Nov-09-2017
Astha Gulati   Nov-09-2017

Deliciously amazing!

Vijay Kumar Gupta
Nov-08-2017
Vijay Kumar Gupta   Nov-08-2017

Looking yummy & mouthwatering

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर