होम / रेसपीज़ / Kachchi dabeli

Photo of Kachchi dabeli by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
5233
17
0.0(1)
0

Kachchi dabeli

Nov-08-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • गुजराती
  • स्नैक्स
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 10

  1. भरावन की सामग्री
  2. ३ मध्यम आकार के उबले हुए आलू
  3. २ चम्मच दाबेली मसाला
  4. २ चम्मच मीठी चटनी
  5. २ चम्मच लाल तीखी चटनी
  6. २ चम्मच गुड़
  7. १/२ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  8. २ चम्मच तेल
  9. नमक स्वादानुसार
  10. १/२ कप पानी
  11. मीठी चटनी की सामग्री
  12. १/२ कप इमली
  13. ३ से ४ बारीक कटा खजूर
  14. १/२ कप बारीक कटा गुड़
  15. १/२ कप पानी
  16. तीखी लाल चटनी की सामग्री
  17. २ चम्मच बारीक कटा लहसुन
  18. ४ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  19. १ चम्मच धनिया पाउडर
  20. नमक स्वादानुसार
  21. पानी आवश्यकतानुसार
  22. सजाने के लिए
  23. ३ चम्मच भुनी हुई मूंगफली के दाने(छिलके निकाले हुए)
  24. १ छोटी प्याज़ बारीक कटी हुई
  25. २ चमच्च टूटी फ्रूटी
  26. ३ चम्मच अनार के दाने
  27. २ चम्मच सूखे नारियल का बुरा
  28. बारीक कटा हरा धनिया
  29. अन्य सामग्री
  30. पाव
  31. २ चम्मच पिगला हुआ बटर
  32. बारीक सेव

निर्देश

  1. सर्व प्रथम हम भरावन बना लेंगे।
  2. एक कड़ाई में २ चम्मच तेल गरम करें।
  3. तेल गरम होने के बाद दाबेली मसाला डाले।
  4. मसाले को १ मिनट भून लें।
  5. फिर लाल मिर्च पाउडर,तीखी व मीठी चटनी मिला ले।
  6. अब उबले आलू को मैश कर लें , और मिला ले।
  7. अब पानी,गुड़ व नमक मिला कर ५ से ६ मिनट पका लें।
  8. दाबेली का भरावन तैयार है इसे पूरी तरह से ठंडा होने एक किनारे रख दे।
  9. मीठी चटनी की विधि
  10. एक सॉस पेन में मीठी चटनी की सारी सामग्री मिला कर ६ से ७ मिनट उबाल लें।
  11. उबलने के बाद इसे पूरी तरह से ठंडा होने दे।
  12. ठंडा होने के बाद मिश्रण को मिक्सर जार में डाल के अच्छी तरह से पीस ले।
  13. पिसे हुए मिश्रण को छन्नी से छान लें।
  14. बाउल में निकाल कर किनारे रख दे।
  15. आपकी मीठी चटनी बन कर तैयार है(मैंने चटनी में मसालों का प्रयोग नही किया है,आप चाहे तो लाल मिर्च पावडर, धनिया पाउडर व नमक मिला सकते है।
  16. तीखी लाल चटनी की विधि
  17. लाल चटनी की सारी सामग्री को एक मिक्सचर जार में मिला कर अच्छे से पीस ले(यदि आवश्य्कता हो तो और थोड़ा पानी मिला सकते है)
  18. आपकी लाल चटनी बन कर तैयार हैं , एक किनारे रख दे।
  19. अब हम भरावन को एक प्लेट में सजा लेंगे।
  20. सर्व प्रथम भरावन को एक प्लेट में पलट दे और चम्मच की सहायता से समतल कर ले।
  21. अब इसके ऊपर एक एक कर के सजाने की सारी सामग्री फैला दे।
  22. कैसे तैयार करे दाबेली
  23. सर्व प्रथम एक पाव को साइड से हल्का सा कट करे।
  24. अब १ चम्मच मीठी चटनी डाले।
  25. फिर १/२ चम्मच लाल चटनी डाले।(या स्वादनुसार)
  26. अब १ १/२ चम्मच भरावन डाल कर हल्का सा दबाले।
  27. ऊपर से २ या ३ बून्द लाल चटनी डाल दे।
  28. और अंत मे दाबेली को सेव में लपेट लें।
  29. सारी दाबेली इसी प्रकार तैयार कर ले।
  30. तवे को हल्का सा गरम कर ले।
  31. आवश्यकतानुसार बटर डाल कर सारी दाबेली को दोनों साइड हल्का सा सुनहरा रंग आने तक सेक ले।(दाबेली कच्ची भी उतनी ही स्वादिष्ट लगती है।)
  32. आपकी चटपटी दाबेली बन कर तैयार है।
  33. तुरन्त परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kalpana Arora
Nov-10-2017
Kalpana Arora   Nov-10-2017

Yummilicious!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर