Photo of Papdi chaat by JYOTI BHAGAT PARASIYA at BetterButter
903
15
0.0(1)
0

Papdi chaat

Nov-10-2017
JYOTI BHAGAT PARASIYA
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • स्नैक्स
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. मीठी चटनी की सामग्री
  2. १/२ कप इमली
  3. ४ खजुर बारीक कटे हुए
  4. १/२ कप बारीक कटा गुड़
  5. पानी आवश्यकतानुसार
  6. हरि चटनी की सामग्री
  7. १ कप पुदीना
  8. १/२ कप बारीक कटी हरी धनिया
  9. १ छोटा टुकड़ा अदरक
  10. १ कटी हुई हरि मिर्च
  11. १ टीस्पून साबुत जीरा पावडर
  12. १ टीस्पून धनिया पावडर
  13. १ टीस्पून चाट मसाला
  14. १/२ चम्मच काला नमक
  15. १/२ चम्मच नींबू रस
  16. पानी आवश्यकतानुसार
  17. लाल चटनी की सामग्री
  18. ६ से ७ लहसन की कलिया
  19. ४ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  20. १/२ चम्मच धनिया पाउडर
  21. नमक आवश्यकतानुसार
  22. पानी आवश्यकतानुसार
  23. टॉपिंग की सामग्री
  24. १ कप उबले और बारीक कटे आलू
  25. १ कप बारीक कटे टमाटर व प्याज़
  26. १/२ कप अनार के दाने
  27. १/२ कप मसाला मूंगफली
  28. १/२ कप फैटा हुआ दही
  29. १/२ कप बारीक कटी हरी धनिया
  30. १ १/२ कप बारीक सेव
  31. १ चम्मच चाट मसाला
  32. अन्य सामग्री
  33. बड़ा पैकेट नमकीन पापड़ी

निर्देश

  1. मीठी चटनी की विधि
  2. सर्व प्रथम सॉस पेन में इमली, खजुर,गुड़ और हल्का सा पानी मिला कर ६ से ७ मीनट उबाल लें।
  3. मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दे।
  4. ठंडा होने के बाद ग्राइंडर में बिल्कुल चिकना पीस ले।
  5. अब छन्नी की सहायता से चटनी को छान लें।
  6. यदि आवश्यकता हो तो और थोड़ा पानी मिला सकते है।(चटनी हल्की सी गाढ़ी ही रहने दे।मेने यहा कोई मसाले का प्रयोग नही किया है आप चाहे तो नमक,लाल मिर्च व धनिया पावडर मिला सकते है)
  7. आपकी मीठी चटनी बन कर तैयार है इसे एक किनारे रख दे।
  8. हरि चटनी की विधि
  9. हरि चटनी की सारी सामग्री को एक एक कर के ग्राइंडर जार में डाल के हल्का सा पानी मिला कर महीन पीस ले।
  10. आपकी हरि चटनी बन कर तैयार है इसे एक किनारे रख दे।
  11. लाल चटनी की विधि
  12. लाल चटनी की सारी सामग्री को एक ग्राइंडर जार में डाल कर हल्का सा पानी मिला कर बिल्कुल चिकना पीस ले।
  13. आपकी लाल चटनी बन कर तैयार है।
  14. एक बाउल में निकाल कर एक किनारे रख दे।
  15. अब सर्विंग प्लेट में मसाला पूरी को सजाले।
  16. सबसे पहले कटे हुए आलू डाले।
  17. फिर टमाटर व प्याज डाले।
  18. अब मसाला मूंगफली डाले।
  19. फिर स्वादनुसार मीठी चटनी,हरि चटनी व लाल चटनी डाल दे।
  20. अब अनार के दाने डाले।
  21. ऊपर से सेव डाल दे।
  22. और अंत में दही,चाट मसाला व धनिया से सजाले।
  23. आपकी चटपटी पापड़ी चाट बन कर तैयार है।
  24. तुरन्त परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Looks great. I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर