होम / रेसपीज़ / Instant Sev Khamni

Photo of Instant Sev Khamni by Neelam Barot at BetterButter
806
9
0.0(2)
0

Instant Sev Khamni

Nov-11-2017
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • स्नैक्स

सामग्री सर्विंग: 6

  1. चने का आटा १ बड़ा बाउल
  2. सूजी २ बड़े चम्मच
  3. छाछ ५०० मिली़ / जरूरत के हिसाब से
  4. इनो का पैकेट १ ( मीठा सोडा )
  5. नमक स्वाद के अनुसार
  6. हल्दी पाउडर १/४ छोटा चम्मच
  7. हींग चुटकी भर
  8. चीनी २ बड़े चम्मच
  9. १ नींबू का रस
  10. अदरक १ टुकड़ा
  11. हरी मिर्च ४
  12. लहसुन ७-८ कलिया
  13. कटा हुआ धनिया पत्ती १ कप
  14. कटा हुआ हरा लहसुन २ बड़े चम्मच
  15. अनारदाना १ कप
  16. नायलोन सेव २ -३ कप
  17. किसमिश २ बड़े चम्मच
  18. काजू के टुकड़े २ बड़े चम्मच
  19. तड़के के लिए :-
  20. तेल १ कप
  21. राई १ छोटा चम्मच
  22. जीरा १ छोटा चम्मच
  23. हींग १/२ छोटा चम्मच
  24. हरी मिर्च कटी हुई ५-६

निर्देश

  1. हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को पीस कर पेस्ट बनाके रख दें।
  2. एक बड़े से बर्तन में चने का आटा, सूजी, नमक, चीनी, हल्दी पाउडर डाल के मिला ले।
  3. अब छाछ डाल के गाढ़ा घोल तैयार करे ढोकला के जैसा।
  4. अब अदरक, लहसुन, मिर्ची का पेस्ट डाले, नींबू का रस डाले।
  5. अच्छे से मिला लें , और ५-७ मिनिट एक और रख दे।
  6. इनो का पैकेट डाले और घोल को अच्छे से मिला ले।
  7. अब ढोकला की थाली को तेल लगाकर घोल उसमे डाले।
  8. ढोकला कुकर को गर्म करें और उसमे में खमण बना ले।
  9. १५-२० मिनिट बाद गेैस बंद करलें , और खमण को ठंडा होने दे।
  10. १० मिनिट बाद जब खमण ठंडा हो जाएं , तो अब उसे हल्के हाथो से चूरा कर ले।
  11. या फिर हल्के हाथ से कद्दूकस करले।
  12. अब तड़के के लिए तेल गर्म करें और राई जीरा डालें।
  13. अब हींग डाले और फिर हरी मिर्ची डाले।
  14. इस तड़के को खमनी के ऊपर डाले और अच्छे से मिला ले।
  15. अब ऊपर से धनिया पत्ती, हरा लहसुन डाले।
  16. फिर नायलॉन सेव, अनारदाने, किसमिश और काजू डाले।
  17. प्याज डाले और गरमा गरम सेव खमनी परोसे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Madhuri Jain (Home chef)
May-01-2018
Madhuri Jain (Home chef)   May-01-2018

Tempting

Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Nice presentation.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर