होम / रेसपीज़ / Mayo mix vegetable vada pav

Photo of Mayo mix vegetable vada pav by Dharmistha Kholiya at BetterButter
1878
8
0.0(2)
0

Mayo mix vegetable vada pav

Nov-12-2017
Dharmistha Kholiya
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Mayo mix vegetable vada pav रेसपी के बारे में

वड़ा पाव महाराष्ट्र का बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है। मैने बहुत सारी सब्जियों का उपयोग करके वडापाव बनाया है । चीज़ और मयोंनेस से वडापाव के स्वाद में चार चाँद लग जाते है। इस वडापाव में हरी चटनी व मीठा चटनी की बिल्कुल भी जरूरत नही।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • अन्य
  • महाराष्ट्र
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 5

  1. वड़ा की सामग्री
  2. 4 उबले हुए और कद्दूकस किए हुए आलू
  3. 1 कप बारीक कटी हुई मिलीजुली सब्जियां ( शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी)
  4. 1 टेबलस्पून अदरक , लहसुन और हरी मिर्च की पेस्ट
  5. 1 टीस्पून आमचूर पाउडर
  6. 1 टीस्पून गरम मसाला
  7. 1 टीस्पून हल्दी
  8. नमक स्वादानुसार
  9. 1 टीस्पून तेल
  10. 1 टीस्पून राई
  11. 1 टोबलस्पून उड़द दाल
  12. 8 कड़ी पत्ता
  13. 1/4 टीस्पून हींग
  14. 1 टेबलस्पून बारीक कटी हुई धनियां पत्ती
  15. बेसन घोल की सामग्री
  16. 150 ग्राम बेसन
  17. 1 चुटकी सोडा
  18. नमक स्वादानुसार
  19. 1/2 गिलास पानी
  20. मेयो सॉस की सामग्री
  21. 1/2 कप मेयोनिस
  22. 1 टेबलस्पून रेड चिल्ली सॉस
  23. 1 टेबलस्पून टोमेटो सॉस
  24. इसके अलावा हमे चाहिए
  25. 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  26. 3 टेबलस्पून बटर
  27. 1 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  28. 1 टीस्पून गरम मसाला
  29. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले बेसन घोल की सभी सामग्री को मिलाकर ना पतला ना गाढ़ा घोल बना लिजिए।
  2. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करके उड़द डाल, राई, कड़ी पत्ता, हींग और लहसुन-अदरक-मिर्च की पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भून कर आलू, सब्जियां, धनिया पत्ती और बाकी के सारे मसाले डालकर अच्छेसे मिला लिजिए।
  3. सब्जियो को सिर्फ मिलना ही है। सब्जियों का थोडा क्रंची टेस्ट अच्छा लगेगा।
  4. सब्जियां , आलू और मसाले अच्छे से मिलने तक मिलाकर गैस बंद करे और इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए बाजू पर रखे।
  5. तैयार किये हुए मिश्रण से चपटे ( फ्लैट) गोले बना लिजिए।
  6. अब एक कड़ाई में तेल गर्म करके तैयार किए हुए गोलों को बेसन घोल में डुबोकर तल लिजिए।
  7. अब मेयो सॉस की सभी सामग्री को एक बाउल में मिला लिजिए।
  8. अब नॉनस्टिक पैन में 1/2 टैब्लेस्पून बटर गर्म करके 1/4 टीस्पून मिर्च पाउडर और एक चुटकी गरम मसाला डालकर कुछ सेकंड के लिए भून लिजिए।
  9. अब 2 पाव को बीच मे से काटकर सेक लिजिए।
  10. अब सेके हुए पाव पर चीज़ और मेयो सॉस डाले।
  11. अब वड़ा रखे।
  12. मेयो मिक्स वेजिटेबल वडापाव तैयार है। गर्मागर्म परोसे।
  13. इसी प्रकार सभी वडापाव बनाकर परोसे।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
monika sorathia
Nov-13-2017
monika sorathia   Nov-13-2017

Superb

Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Thanks for sharing this recipe.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर