Photo of Samose by Soniya Verma at BetterButter
1707
7
0.0(1)
0

Samose

Nov-12-2017
Soniya Verma
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • भारतीय
  • भूनना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 10

  1. उबले आलू 1 किलो
  2. मटर 1 कप
  3. हरा धनिया बारीक कटा 1 छोटी गड्डी
  4. हरी मिर्ची बारीक कटी 8 से 9
  5. अदरख़ बारीक कटी 1 बड़ा चम्मच
  6. नमक सफ़ेद 1 चम्मच
  7. नमक काला 1 चम्मच
  8. लाल मिर्च पीसी हुई 1 चम्मच
  9. धनिया पीसा हुआ 2 चम्मच
  10. गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
  11. अमचूर पीसा हुआ 1 चम्मच
  12. अनारदाना कूटा हुआ 1 छोटी चम्मच
  13. तेल 4 बड़े चम्मच
  14. जीरा 1 चम्मच
  15. हींग 1/4 छोटी चम्मच
  16. वनस्पति घी तलने के लिए
  17. मैदा 1 किलो
  18. नमक 1 चम्मच
  19. तेल मोयन के लिए 1 बड़ा कप
  20. पानी गूंधने के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले मैदा मे नमक और तेल मिलाएं।
  2. पानी से कड़ा गुंधे।
  3. मलमल के गीले कपडे से ढक के रखें।
  4. अब आलूओं को छील के हाथ से फोड़ लें।
  5. एक कड़ाई मे तेल गरम करें, हींग जीरा का तड़का लगाएं।
  6. आलू में सबसे पहले नमक मिला के हल्का सा भूने ।
  7. अब एक एक कर के सभी मसाले मिलाते रहें।
  8. हरा धनिया, मटर, मिर्ची, अदरक सभी चीज़े डाल के भूने।
  9. मसाला तैयार है।
  10. ठंडी होने दें।
  11. अब मैदा को अच्छे से दोबारा गुंधे।
  12. पेड़े तोड़ें, सूखा मैदा लगा के लंबा बेले।
  13. बीच से चाकू से अर्धचन्द्राकार काट लें।
  14. तिकोने का आकार दें, पानी से किनारे चिपका लें, आलू की पीठी भरें, ऊपर पानी से चिपका दें।
  15. ऐसे सभी समोसे भर के रखें।
  16. वनस्पति घी मे समोसे सुनहरे ,करारे होने तक तलें।
  17. टमाटर की सॉस और धनिये की चटनी से परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

My favourite savory snack.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर