होम / रेसपीज़ / Dahi kishti men mung dal ke bhalle

Photo of Dahi kishti men mung dal ke bhalle by Cook With at BetterButter
799
5
0.0(1)
0

Dahi kishti men mung dal ke bhalle

Nov-12-2017
Cook With
600 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Dahi kishti men mung dal ke bhalle रेसपी के बारे में

दही किश्ती में मूंग दाल के भल्ले इंडिया के मशहूर स्ट्रीट फूड़ चाट में से एक मनपसंद यम्मी पंजाबी फूड़ व्यंजन हैं |

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • तलना
  • स्टार्टर
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 250 ग्राम मूंग दाल
  2. 500 ग्राम तेल (तलने के लिए)
  3. 1 किलो दही
  4. ½ कप इमली की चटनी
  5. ½ कप धनिया चटनी
  6. ¼ चम्मच हींग
  7. 1 चम्मच नमक
  8. ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  9. 2 चम्मच भूना जीरा पाउडर
  10. ½ कप बारीक सेव
  11. 2 चम्मच रंग बिरंगी चेरी

निर्देश

  1. मूंग दाल को 5 - 6 घंटे पानी में भिगोकर रखे |
  2. अब मूंग दाल का सारा पानी निकाल कर पीस लें |
  3. चकले पर प्लास्टिक कागज बिछाकर थोड़ा सा पानी लगाएं |
  4. अब पिसी दाल में नमक, हींग, 1 चम्मच तेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें |
  5. अब पिसी दाल के छोटे छोटे गोले बना लें |
  6. अपने हाथ पर पानी लगाकर गोलों को प्लास्टिक कागज पर चपटा कर लें |
  7. एक कडाही में तेल गर्म करे |
  8. प्रत्येक भल्ले के बीच में थोड़ा सा जीरा लगाकर गर्म तेल में तल ले |
  9. सुनहरे होने पर तेल में से निकालकर गुनगुने पानी में डालते जाए |
  10. करीब दो घंटे भिगोने के बाद पानी में से निकालकर निचोड़ ले |
  11. भल्ले की प्लेट लगाते समय भल्ले को दही में भिगोकर प्लेट में लगाए |
  12. अब भल्ले पर इमली चटनी, धनिया चटनी डाले |
  13. फिर नमक, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, बारीक सेव, रंग बिरंगी चेरी डालकर सर्व करे |

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Thanks for sharing this recipe.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर