Photo of Bati chokha by hema khanna at BetterButter
3876
8
0.0(1)
0

Bati chokha

Nov-12-2017
hema khanna
25 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • बिहार
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. गेहू का आटा, ३+१/२ कप
  2. घी, ३/४ कप
  3. बेकिंग सोडा, १/३ चम्मच
  4. अजवाइन, १/२ चम्मच
  5. नमक, १ चम्मच
  6. गुन गुना पानी, जरूरत अनुसार, आटा गूंधने के लिए
  7. पिट्ठी के लिए-
  8. सत्तू आटा, १+१/२ कप
  9. अदरक, १ इंच टुकड़ा, कद्दूकस करा हुआ
  10. लहसुन, २ कली, कद्दूकस करी हुई
  11. हरि मिर्च, २, कटी हुई
  12. धनिया पत्ती, १/४ कप, कटा हुआ
  13. अजवाइन, १/२चम्मच
  14. कलौंजी, १/२चम्मच
  15. सौंफ, १/२ चम्मच
  16. सरसो का तेल, १ चम्मच
  17. नीम्बू का रस, १ चम्मच
  18. नमक, स्वाद अनुसार
  19. चोखा के लिए-
  20. आलू, २ उबले हुए, फोड़े हुए
  21. बैगन, १ बड़ा, भुना और मसला हुआ
  22. नमक, स्वाद अनुसार
  23. हरी मिर्च, १ कटी हुई
  24. लाल मिर्च पाउडर, १/२ चम्मच
  25. नीम्बू का रस, १ चम्मच
  26. प्याज, १, कटा हुआ
  27. सरसो का तेल, १/४ चम्मच

निर्देश

  1. एक बाउल ले और उसमें आटा, नमक और बेकिंग सोडा ले और छान ले।
  2. अब इसमें अजवाइन और घी डाले और अच्छे से मिला ले।
  3. अब धीरे धीरे पानी डाल कर आटा गूंध ले। अब इसे ढक कर २० मिनट के लिए रख दे।
  4. अब एक दूसरे बाउल मे सत्तू का आटा, नमक, अजवाइन, कलौंजी, सौंफ, तेल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस डाले और अच्छे से मिलाए। (अगर पिट्ठी थोड़ी सूखी लगे तो थोड़ा सा १-२ बूंद पानी मिला ले)
  5. अब गूंधा हुआ आटा ले और वापस ४-५ मिनट गूंधे।
  6. अब छोटी छोटी लोइया बनाएं , और बेले और सब मे १ चम्मच पिट्ठी डाले और वापस गोले बनाले।
  7. अब गैस तंदूर गरम होने के लिए रख दे।
  8. अब तंदूर की जाली पर बाटी रखे और पकाये।
  9. अब इन सभी बाटी को ५-६ मिनट बाद पलट कर गैस तंदूर पर पका लें।
  10. पकने के बाद ऊपर से घी डाले।
  11. चोखा बनाने के लिए, चोखा सामग्री के अंदर जो जो चीज़े है सब मिला ले आपका चोखा तैयार है। और जबतक आप बाटी बना रहे है साथ ही साथ दूसरी गैस पर चोखा तैयार कर ले।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

A perfect traditional dish.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर