Photo of Jalebi by hema khanna at BetterButter
1617
7
0.0(1)
0

Jalebi

Nov-12-2017
hema khanna
5 मिनट
तैयारी का समय
12 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • त्योहारी
  • उत्तर भारतीय
  • उबलना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मैदा, १ बाउल
  2. कॉर्न फ्लोर, २ चम्मच
  3. इनो, १ चम्मच
  4. विनेगर, १/२ चम्मच
  5. दही, २ चम्मच
  6. पानी, आवश्यकता अनुसार
  7. चाशनी के लिए-
  8. चीनी, १+१/२ कप
  9. नींबू का रस, १ चम्मच
  10. पानी, १ कप
  11. नारंगी फ़ूड रंग, कुछ बूंदे

निर्देश

  1. सबसे पहले एक पैन ले और उसमें चीनी और पानी डाले और उबाले।
  2. गैस धीमी करे और पकने दे जबतक की १ तार की चाशनी तैयार हो जाये।
  3. अब इसमें नींबू का रस और फ़ूड रंग डाले और मिलाकर १ मिनट और पकाए।
  4. चाशनी को गरम ढक कर रख दे।
  5. अब जलेबी बनाने के लिए एक गहरे बर्तन मे मैदा ले।
  6. उसमे कॉर्न फ्लौर, दही डाले और अच्छे से मिलाए।
  7. अब पानी और विनेगर डाले और गाढ़ा घोल तैयार कर लें , जो कि आराम से निकाल सके(पौरिंग कंसिस्टेंसी)।
  8. अब इसमें इनो मिलाये और केचप बोतल मे डाले।
  9. तेल गरम होने के लिए चढाये।
  10. अब गरम तेल मे जलेबी बनाले घुमाते(स्विरल(swirl)) करते हुए।
  11. दोनो तरफ से सेक लें , सुनहरा होने तक।
  12. अब तुरंत इन जलेबी को गरम चाशनी मे डाल दें , और थोड़ी देर छोड़ दे ताकि जलेबी चाशनी पी ले।
  13. निकाल कर गरमा गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Neha Dhingra
Nov-13-2017
Neha Dhingra   Nov-13-2017

Mouthwatering!

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर