होम / रेसपीज़ / Aam ka mitha aachar

Photo of Aam ka mitha aachar by Jigisha Jayshree at BetterButter
2579
12
0.0(3)
0

Aam ka mitha aachar

Nov-16-2017
Jigisha Jayshree
30 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • अचार डालना
  • वेज
  • सामान्य
  • अकेले रहने वालों के लिए
  • गुजराती
  • साथ में परोसने के लिये
  • वेगन

सामग्री सर्विंग: 10

  1. १ किलो ग्राम कच्चे आम
  2. ७५० ग्राम गुड़
  3. तेल
  4. ३ बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  5. १ चम्मच हल्दी पाउडर
  6. नमक स्वादानुसार डाले
  7. तड़के के लिए सामग्री -
  8. लौंग, काली मिर्च, तेज पत्ता, इलायची, लाल सूखी मिर्च
  9. १५० ग्राम खारक
  10. १५० ग्राम राइ की दाल
  11. ५० ग्राम मेथी की दाल
  12. हींग ३/४ चुटकी

निर्देश

  1. आम को अष्छे से धोएं। फिर एक स्टील का बर्तन लिजिए
  2. अब उसमें आम के छोटे छोटे टुकड़ों में काट कर डाले।
  3. फिर ३ चम्मच नमक और १ चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करे।
  4. अब ढक्कन से ढंक दें और फिर १ रात के लिए रखे
  5. दुसरे दिन आम को निकाल के साफ कपड़े पर सुखाएं
  6. फेन के नीचे नहीं सुखाना ,और धूप में भी नहीं सुखाना है।
  7. घर में ही सुखना है, ४ घंटे तक
  8. आम निकालने के बाद जो पानी बच गया हैं , उसमें खारक( छुहारे ) के टुकड़े कर के डाले। ६/७ घंटे तक रखें
  9. आम सूख जाए तो आचार बनाये। इस के लिए हमें गुड़ को पतला पतला काट लेना है।
  10. अब एक बर्तन में राई और मेथी की दाल को डाले। दूसरे बर्तन में तेल डालकर गरम करें , गरम तेल में तज पत्ते, लौंग, काली मिर्च, इलायची, लाल सूखी मिर्च डालकर तड़का लगाए।
  11. गेैस ऑफ करे बाद में हींग डाले। अब ये तड़का थोड़ा ठंडा हो जाये तो राइ और मेथी की दाल में डाले। फिर सब अच्छे से मिलाएं , फिर ठंडा होने के बाद लाल मिर्च पाउडर और आम के टुकड़े डाले।
  12. अब कटा हुआ गुड डालकर अच्छी तरह से मिलाए। अगर गरम है तो गुड ना डालें , गरम में गुड़ डाल नें से पानी निकल आता है। इस लिए ठंडा होने पर ही गुड डाले।
  13. अब खारेक के टुकड़े को भी आम के पानी में से निकाल के कपड़े पर सुखाएं, 2/3 घंटे तक बाद में ये आचार में डाल के मिक्स करे ।
  14. अब आचार के बर्तन को ढक्कन लगा लें। 3/4 दिन बाहर ही रखे। और दिन में दो से तीन बार हिलाये। अब गुड पिघल गया है तो एक कांच की बोतल में भर के रख दिजिये।
  15. अब दो से तीन दिन के बाद एक पेन में तेल डालकर गरम करें। गरम हो जाइ तब उसे ठंडा होने दें जब तेल ठंडा हो जाये तो इस तेल को आचार में डाले।
  16. आचार के उपर तक तेल होना चाहिए। आचार उपर से सूखा होगा तो फंगस हो जाती है। इस लिए तेल ज्यादा डाले।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Tanya Chauhan
Nov-20-2017
Tanya Chauhan   Nov-20-2017

Yummilicious!

Geeta Verma
Nov-20-2017
Geeta Verma   Nov-20-2017

My fvrt

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर