होम / रेसपीज़ / मटन और करी पत्ता बिरयानी

Photo of Mutton & Curry Leaves Biryani by Preeti Tamilarasan at BetterButter
2857
104
4.7(0)
0

मटन और करी पत्ता बिरयानी

Jan-18-2016
Preeti Tamilarasan
10 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मटन और करी पत्ता बिरयानी रेसपी के बारे में

मटन और करी पत्ता बिरयानी एक दक्षिण भारतीय स्टाइल से बिरयानी बनाने का तरीका है। इसमें ना तो गरम मसाला इस्तेमाल होता है और ना ही बिरयानी मसाला

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • तमिल नाडू
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 250 ग्राम मटन या बकरे का मीट
  2. डेढ़ सीरगा सांबा चावल या बासमती चावल- बनाने से 20 मिनट पहले भींगों कर छोड़ दें
  3. आधी बड़ी चम्मच अदरक- लहसुन का पेस्ट
  4. 2 कप नारियल दूध
  5. आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  6. आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  7. 4 छोटी चम्मच कोंगु स्टाइल धनिया पाउडर
  8. आधा कप पुदीना पत्ता
  9. आधा कप धनिया पत्ता
  10. दो बड़ी चम्मच दही या योगर्ट
  11. 20-30 करी पत्ता
  12. 3 सूखी लाल मिर्च
  13. 2 हरी मिर्च
  14. 1 मध्यम आकार का प्याज- कटी हुई
  15. 1 नीबू का रस
  16. स्वाद के हिसाब से नमक
  17. 4 बड़ी चम्मच मूंगफली तेल

निर्देश

  1. मटन में हल्दी पाउडर मिलाकर इसे अलग रख दें। एक पैन या कढ़ाई में एक बड़ी चम्मच तेल को गरम करें। इसमें लाल मिर्च और करी पत्ता मिला कर भूूनें।अब इसमें कटे हुए प्याज और हरी मिर्च मिलाएंं। इसे थोड़ी देर पका कर आग से हटा लें। ठंडा होने के बाद इन्हें आपस में मिलाएं।
  2. कूकर में 3 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गरम करें। अब इसमें मेरिनेटेड मटन मिला कर धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें पुदीना और धनिया पत्ता को मिलाकर भूनें। अब इसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट मिलाकर भूनें और फिर सभी को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें दही और दो छोटी चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं।
  3. धीमी और मध्यम आंच पर प्रेशर कूकर के 10 सीटी बजने तक पकाएं। उसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसे स्टोव पर फिर से चढ़ा कर नारियल दूध मिलाएं। इसमें जरुरत के हिसाब से पानी रखें। ( बासमती चावल पकाते वक्त चावल और पानी में 2:1 का अनुपात रखें।
  4. अब इसे उबलने दें। अब इसमें चावल मिलाकर उसमें नींबू और रमक मिलाएं। इसमें सब कुछ मिलाकर ढंक दें औौर 8 मिनट तक कम-मध्यम आंच पर पकाएं।
  5. अब कूकर को लोहे के तवा पर रखें। अब इसे धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं।
  6. अब इसे गरमा-गरम परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर