होम / रेसपीज़ / Rajasthani harmirch ke tipore

Photo of Rajasthani harmirch ke tipore by Honey Lalwani at BetterButter
1148
8
0.0(1)
0

Rajasthani harmirch ke tipore

Nov-24-2017
Honey Lalwani
5 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • राजस्थानी
  • सौटे
  • साथ में परोसने के लिये
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 250 ग्राम मोटी हरीमिर्च
  2. 1 छोटी चम्मच जीरा
  3. 1 छोटी चम्मच राई
  4. 1 छोटी चम्मच सौंफ
  5. 1/2 छोटी चम्मच मेथीदाना
  6. 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन
  7. नमक स्वादानुसार
  8. धनिया पाउडर 3 छोटी चम्मच
  9. अमचूर पाउडर 2-3 छोटी चम्मच
  10. तेल 1 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले मिर्चो को धोकर मोटे टुकड़ो में काट ले।
  2. सभी खड़े मसाले जीरा,राई, सौंफ,मेथीदाना और अजवाइन को दरदरा कूट ले।
  3. एक कड़ाही में तेल गरम करे।
  4. तेल गरम होने पर कुटे हुए मसाले डालकर चटकने दे।
  5. मसाले चटकने पर हींग डाले।
  6. कटी हुई हरीमिर्च डाले और अच्छे से मिक्स करें।
  7. नमक मिलाये और ढ़ककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाये ताकि मिर्च थोड़ी नरम हो जाये।
  8. ढक्कन हटाये और धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर मिलाये।
  9. अच्छे से मिक्स करें।
  10. 1-2 चम्मच पानी छिड़के और मिक्स करें।
  11. 1 मिनट पकाकर गैस बंद करे।
  12. आपके टिपोरे बनकर तैयार है।
  13. ठंडा होने पर हवाबंद डब्बे में डालकर फ्रिज में रखे और 10-15 दिन तक खाये।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ashima Singh
Nov-27-2017
Ashima Singh   Nov-27-2017

Bahut hi lajawaab.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर