होम / रेसपीज़ / ब्राउन राइस बिरयानी

Photo of Brown rice biryani by Alka Jena at BetterButter
13743
120
5.0(0)
0

ब्राउन राइस बिरयानी

Jan-18-2016
Alka Jena
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्राउन राइस बिरयानी रेसपी के बारे में

बिरयानी एक सदाबहार डिश है जो किसी प्रशंसा का मोहताज नहीं है। बिरयानी अपने आप में एक पूरा खाना है और पूरे देश में इसे पसंद किया जाता है। माना जाता है कि सबसे पहले मुगलों ने उत्तरी भारत में बिरयानी लाया था जो समय के साथ देश के प्रमुख मुस्लिम गढ़ो में फैल गया जिसमें लखनऊ, पुरानी दिल्ली, हैदराबाद प्रमुख थे। बाद में यह पूरे देश में ही फैल गया। ब्राउन राइस के इस बिरयानी को जरूर पकाएं। खाने के बाद ही मेरे कहने का सही अर्थ आप समझ पाएंगें।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • मुख्य डिश
  • डायबिटीज

सामग्री सर्विंग: 2

  1. ब्राउन राइस- 1 कप ( मैं दावत का क्विक कूकिंग ब्राउन राइस)
  2. प्याज- 1 मध्यम आकार का
  3. भूना प्याज- 1 कप
  4. हल्दी पाउडर- दो छोटी चम्मच
  5. अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  6. हरी मिर्च- 2 कटी हुई
  7. योगहर्ट ( छाछ) - आधा कप
  8. गरम मसाला- आधी छोटी चम्मच
  9. केसर- 5-6 टुकड़े
  10. दूध- एक चौथाई कप
  11. घी- एक छोटी चम्मच
  12. केवड़ा जल- कुछ बूंद
  13. सब्जियों का मिश्रण- गाजर, फली-5-6, बेबी कॉर्न- 2-3, फूल गोभी- 2 फूल, मटर- एक मुट्ठी
  14. पनीर- 100 ग्राम
  15. 1 बड़ी चम्मच पुदीना के पत्ते
  16. सजाने के लिए
  17. तेल- डेढ़ बड़ी चम्मच
  18. लौंग-2
  19. हरी इलायची- 2
  20. दालचीनी- 1 इंच का टुकड़ा
  21. चक्र फूल-1
  22. जावित्री-1
  23. तेज पत्ता-1
  24. शाह जीरा- 1 छोटी चम्मच

निर्देश

  1. ब्राउल चावल को धो कर गरम पानी में 1 घंटे तक भींगों कर छोड़ दें।
  2. प्याज को पतला-पतला काट लें। गाजर को छील कर छोटा-छोटा काट लें। कटी हुई फली, बेबी कॉर्न के 1 इंच के टुकड़े। फूल गोभी के फूल का छोटा-छोटा काट लें।
  3. पनीर को क्यूब के आकार में काट कर , एक छोटी चम्मच तेल में हल्का भून कर अगल रख लें।
  4. अब मोटी तली वाले बर्तन में पर्याप्त पानी डाल कर उसमें चावल, नमक, दालचीनी, लौंग, चक्र फूल और हरी इलायची, तेजपत्ता, जावित्री, एक छोटी चम्मच तेल मिला कर पकाएं। चावल पकने के बाद उससे पानी निकाल लें।
  5. चावल में एक छोटी चम्मच गी मिला कर अलग रख दें।
  6. 2 छोटी चम्मच तेल दूसरे पैन में डाल कर गर्म करें। इसके बाद इसमें एक छोटी चम्मच जीरा डालें और जब यह फूटने लगे तब इसमें कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें और भूरे होने तक भूनें।
  7. अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक और सॉस मिलाएं और तब तक भूने जब मसाले की कच्ची खुशबू चली जाए।
  8. अब इसमें कटी सब्जियां मिलाएं और स्वाद के मुताबिक नमक मिलाकर चार से पांच मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियां आधी पक जाए। अब इसमें पनीर और गरम मसाला पाउडर मिला कर चलाएं। इसके बाद इसमें भूना प्याज मिला कर पानी सूखकने तक पकाएं।
  9. एक छोटी कटोरी में दूध लेकर इसमें केसर मिलाकर गरम करें।
  10. चावल को पकी हुई सब्जियों के ऊपर फैला दें। इसके बाद इस पर केसर मिला हुआ दूध, भूना प्याज, केवड़ा जल, गरम मसाला, पुदीने की पत्तियां छिड़कें। अब इसे ढंक कर सिल्भर के पत्तर से ढंक दें।
  11. अब तवा को गरम कर इसके ऊपर पैन को रखें और मध्यम आंच पर इसे 10-12 मिनट तक पकाएं। ठंडा रायता के साथ इसे गरमा-गरम परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर