होम / रेसपीज़ / Ful gobhi kofta curry

Photo of Ful gobhi kofta curry by Sakshi Goswami at BetterButter
2422
8
0.0(1)
0

Ful gobhi kofta curry

Dec-05-2017
Sakshi Goswami
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. १ फूल गोभी
  2. १ कटोरी बेसन
  3. १ कटोरी दही
  4. ४ टमाटर
  5. नमक स्वाद अनुसार
  6. १ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  7. २ चम्मच धनिया पाउडर
  8. १/४ चम्मच हल्दी
  9. १/४ चम्मच जीरा
  10. १/४ चम्मच राई दाना
  11. १/४ चम्मच हींग
  12. तेल तलने के लिए
  13. १/२ चम्मच गरम मसाला
  14. १ चम्मच कसूरी मेथी
  15. १ हरी मिर्च
  16. १ इंच अदरक का टुकड़ा

निर्देश

  1. सबसे पहले गोभी को धोकर उसे कद्दूकस कर लें।
  2. अब उसमे बेसन नमक और १/४ चम्मच लाल मिर्च पाउडर हरी मिर्च बारीक काट कर डाल दे।
  3. अब पानी की मदद से गाढा घोल तैयार कर लें।
  4. अब कड़ाई में तेल गरम करें।
  5. अब घोल से कोफ्ते बनाये और तेल में तले।
  6. अब किसी कागज में निकाल ले।
  7. अब २ चम्मच तेल के अलावा अतिरिक्त तेल निकाल दे।
  8. अब राई दाना डाल कर चटकाए फिर हींग व जीरा डालें।
  9. अब अदरक को कद्दूकस करके डाल दे।
  10. अब टमाटर की प्यूरी बनाये और वो प्यूरी तेल मैं डाल दे।
  11. अब सभी मसाले डाल दे।
  12. जब प्यूरी तेल छोड़ने लगे तब दही को फेंट कर डाले।
  13. जरूरत के हिसाब से पानी डाल दे।
  14. अब जब अच्छे से उबलने लगे करी , तब कोफ्ते डाल दे।
  15. अब जब अच्छे से उबाल आ जाये सब्जी में , तब आंच बंद कर दे।
  16. अब कसूरी मेथी और गरम मसाले को डाल कर ढक दे।
  17. गरम गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Shelly Sharma
Dec-10-2017
Shelly Sharma   Dec-10-2017

Yummilicious.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर