होम / रेसपीज़ / मूली के रायते के साथ दक्षिण भारतीय वेज़ पुलाव

Photo of South Indian Style vegetable Pulao with Radish Raita by Nandita Shyam at BetterButter
2568
150
4.0(0)
0

मूली के रायते के साथ दक्षिण भारतीय वेज़ पुलाव

Jan-25-2016
Nandita Shyam
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • दक्षिण भारतीय
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. पुलाव के लिए-
  2. बासमती चावल- 250 ग्राम
  3. सब्जियां जैसे कि गाजर, फली, मटर, आलू और फूल गोभी- 2 कप, बड़े-बड़े टुकड़े काट कर रख लें।
  4. तेल या घी- 3 बड़ा चम्मच
  5. जीरा साबुत - 1 छोटी चम्मच
  6. 1 तेजपत्ता
  7. दालचीनी के टुकड़े
  8. इलायची-3
  9. लौंग-3
  10. प्याज-1, छील कर काट लें
  11. अदरक-लहसुन पेस्ट- 1-1/2 छोटी चम्मच
  12. हरी मिर्च- 1, काट लें
  13. स्वाद के हिसाब से नमक
  14. गरम मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
  15. धनिया की कटी हुई पत्तियां
  16. महीन पेस्ट के लिए-
  17. प्याज- 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
  18. पोश्ता दाना- 1 छोटी चम्मच, हल्का सेका हुआ
  19. पुदीना के पत्ते- 3 छोटी चम्मच
  20. ताजा या जमा नारियल- 3 बड़ा चमच्च
  21. हरी मिर्च- 1
  22. रायता के लिए
  23. मूली- 2, छील कर काट लें
  24. तेल- एक बड़ी चम्मच
  25. सरसों- आधी छोटी चम्मच
  26. हींग- एक चुटकी
  27. मिर्च गुच्छे- आधी छोटी चम्मच
  28. कस्तूरी मेथी- 1छोटी चम्मच
  29. स्वाद के हिसाब से नमक
  30. गाढ़ी छाछ या योगहर्ट- 300 मिली लीटर
  31. कटा हुआ धनिया पत्ता

निर्देश

  1. चावल को भूरे होने तक और इसका खुशबू होने तक पकाएं। इसे अच्छी तरह धोकर, अलग रख लें।
  2. सभी सामाग्रियों को मिलाकर महीन पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा पानी डाल कर अलग रख लें।
  3. मोटी तली वाले बर्तन में तेल या घी को गरम करें और इसमें साबुत जीरा डाल दें। जब ये भूरे रंग का हो जाए तब इसमें तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डाल कर भूनें।
  4. जब ये फूटने लगे तब इसमें प्याज मिलाएं और भूरा रंग होने तक भूनें। अब इसमें कटी हुई मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला कर दो मिनट तक भूनें।
  5. अब इसमें कटी सब्जियां, नमक और हल्दी मिलाकर आधा पकने तक भूनें।
  6. इसके बाद इसमें महीन पेस्ट मिलाएं और 2 मिनट तक चलाएं, जब तक कि इसका कच्चा गंध ना चला जाए।
  7. अ्ब धुली हुए चावल इसमें डाल कर घीरे-घीरे मिलाएं। इसके बाद साढ़े तीन कप पानी मिला दें और इसके बाद इसमें गरम मसाला डाल दें। इसे अब ढंक कर मध्यम आंच पर पकाएं।
  8. ऊपर से धनिया पत्ता छिड़क कर इसे रायता के साथ गरमा-गरम परोंसें।
  9. रायता के लिए
  10. पैन में तेल गरम करें और इसके बाद सरसों डाल दें। जब सरसों दाना फटने लगे तब इसमें पोश्ता दाना डाल कुछ सेंकेंड के लिए भूनें। अब मिर्च के गुच्छे डाल कुछ देर और भूनें।
  11. कटे हुए मूली को नमक डाल तब तक भूने जब तक सारा पानी उड़ ना जाए। अब इसमें कस्तूरी मेथी मिला दें और आंच से उतार कर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  12. अब योगहर्ट या छाछ में ठंडा मूली के मिश्रण को मिला दें। इसे अब धनिया पत्ता से सजाएं और अपने पसंदीदा डिश के साथ परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर