होम / रेसपीज़ / Palak paneer bread roll lasagna

Photo of Palak paneer bread roll lasagna by Parul Jain at BetterButter
2201
5
0.0(1)
0

Palak paneer bread roll lasagna

Dec-17-2017
Parul Jain
15 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

Palak paneer bread roll lasagna रेसपी के बारे में

लजा़नियां एक इटैलियन डिश है । लैकिन मैने इसे अपने तरीके से भारतीय स्टाइल में बनाया है। सर्दियों के शुरू होते ही हरी सब्जियों की बहार शुरू हो जाती है। पालक हमारे लिये बहुत लाभदायक होता है। पालक पनीर भारत में बनायी जाने वाली एक प्रसिद्ध डिश है मैने ये लजा़निया पालक पनीर के प्रयोग से बनाया है जो बहुत हैल्दी व स्वादिष्ट बनता है। आप भी बनाये स्वाद व सेहत दोनों पायें

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • फ्यूज़न
  • बेकिंग
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. पालक - १ छोटी गड्डी
  2. पनीर - ५० ग्राम
  3. ब्रेड - ६ स्लाइस
  4. ऑलिव आइल - २ चम्मच
  5. अदरक लहसुन का पेस्ट - २ चम्मच
  6. पिसी हुई प्याज - १/२ कप
  7. पिसा टमाटर - १/२ कप
  8. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  9. किचन किंग मसाला - १/२ चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. पिज्जा सिज़निंग - १ चम्मच
  12. चिली फ्लेक्स - १ चम्मच
  13. आरिगैनो - १/२ चम्मच
  14. शेज़वान पिज्जा सॉस - लगभग ८ चम्मच
  15. फनफूड पास्ता एलफ्रेडो सॉस ६ चम्मच
  16. चीज़ स्लाइस - ४
  17. छिड़कने के लिए तेल - १ चम्मच

निर्देश

  1. सर्वप्रथम पालक के पत्ते साफ करके १ सीटी लगाकर कुकर में उबाल लें , ८ से १० पत्ते बचा लें।
  2. उबलने के बाद पालक को छान कर पानी अलग कर दें। और पीसकर पेस्ट बना लें। टमाटर, प्याज की भी पेस्ट बना लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और प्याज व अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने।
  3. इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर भूने।
  4. जब टमाटर व प्याज का पेस्ट अच्छे से भुन जाये तो किचन किंग मसाला व लाल मिर्च पाउडर मिलाएं । अब इसमें पालक का पेस्ट डालकर भूने।
  5. पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें। पनीर की छोटी छोटी क्यूब्स काट लें। जब पेस्ट अच्छे से भुन जाये तो पनीर क्यूब्स मिलाएं।
  6. स्वादानुसार नमक मिलाएं और पिज्जा सीज़निंग मिलाएं।
  7. अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। इसी बीच प्रत्येक ब्रेड को बेलन से पतला कर लें।
  8. पतला करके किनारे काट लें। और प्रत्येक स्लाइस पर पास्ता अल्फ्रेडो सॉस लगाएं।
  9. ठंडा हो चुका पालक पनीर का मिश्रण ब्रेड स्लाइस के किनारे पर रख कर इसको रोल कर लें।
  10. अब एक अवन सेफ डिश में पालक के पत्ते बिछाएं।
  11. इसके उपर शेज़वान पिज्जा सॉस लगाएं।
  12. अब इस पर ब्रेड के रोल सैट करे।
  13. सभी रोल बराबर बराबर लगाकर सैट करें। अवन को १८० डिग्री पर १०मिनट के लिए प्रीहीट करने के लिए रख दें।
  14. अब इसके उपर शेज़वान सॉस लगाएं।
  15. इसके उपर पालक के पत्तों की परत लगाएं।
  16. पालक के पत्तों के उपर चीज़ स्लाइस सैट करे।
  17. अब प्रीहिटेड अवन २०० डिग्री पर चीज़ पिघलने तक लगभग १५ मिनट तक बेक करें।
  18. बेक होने के बाद बारीक कटे पालक के पत्तों, चिली फ्लेक्स व आरीगानो छिड़ककर परोसें।
  19. तैयार हैं
  20. गरम गरम परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ruchi Gaur
Dec-19-2017
Ruchi Gaur   Dec-19-2017

I will surely try this.

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर