होम / रेसपीज़ / Jhatpat roti samosa

Photo of Jhatpat roti samosa by Parul Jain at BetterButter
879
5
0.0(2)
0

Jhatpat roti samosa

Dec-19-2017
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • तलना
  • स्टार्टर
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बची हुई रोटी - २
  2. उबले आलू - २
  3. उबली मटर - २ चम्मच
  4. बारीक कटा हरा धनिया - २ चम्मच
  5. बारीक कटी हरी मिर्च व अदरक
  6. देसी घी - १ चम्मच
  7. हींग - १ चुटकी
  8. जीरा - १ चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  10. सौंफ धनिया - १ चम्मच
  11. काला नमक - १/४ चम्मच
  12. अनार दाना - १ चम्मच
  13. चाट मसाला - १ चम्मच
  14. नमक स्वादानुसार
  15. मैदा का पेस्ट - २ चम्मच मैदा + पानी
  16. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्वप्रथम आलू को छील कर मैश कर लें। अदरक, हरी मिर्च अदरक और हरा धनियां बारीक काट लें।
  2. अब कड़ाई में १ चम्मच देसी घी गरम करें
  3. हींग जीरा चटकाए
  4. अब मैश किया हुआ आलू डालें।
  5. लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, अनारदाना, व नमक स्वादानुसार मिलाएं।
  6. अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया मिलाएं।
  7. उबली मटर डालें।
  8. अब इस मिश्रण को अच्छे से भून लें। भूनने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। इसी बीच रोटी लें।
  9. अब इनको बीच में से काट लें।
  10. मैदा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब किनारे पर मैदा का पेस्ट लगाएं।
  11. अब इसको मोड़ कर कोन की शेप दें। मैदा के पेस्ट से किनारे चिपका दें।
  12. अब इस कोन के अंदर आलू का मिश्रण भरें।
  13. अब कोन के किनारों पर भी मैदा का पेस्ट लगाएं
  14. किनारे मिलाकर कोन को समोसे का आकार दें। समोसा कहीं से खुला हो तो उसमें मैदा का पेस्ट भर दें।
  15. इसी तरह सारे समोसे तैयार करें।
  16. अब तेल गरम करें और धीमी आंच पर समोसे तल लें।
  17. ये समोसे बहुत जल्दी तल जाते हैं। अत: ध्यान से तलें।
  18. इमली की चटनी व टॉमैटो सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (2)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Ruchi Gaur
Dec-21-2017
Ruchi Gaur   Dec-21-2017

Such an amazing innovation.

Kiran Sharma
Dec-20-2017
Kiran Sharma   Dec-20-2017

Woww yummy innovative

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर