होम / रेसपीज़ / Stuffed gajar halwa

Photo of Stuffed gajar halwa by Dharmistha Kholiya at BetterButter
567
15
0.0(3)
0

Stuffed gajar halwa

Dec-30-2017
Dharmistha Kholiya
20 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • उबलना
  • सौटे
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. गाजर हलवा की सामग्री
  2. 1/2 किलो कद्दूकस किया हुआ गाजर
  3. 1/2 लीटर दूध
  4. 2 टेबल स्पून बारीक कटे हुए काजू और बादाम
  5. 4 टेबलस्पून चीनी
  6. 1 टेबलस्पून घी
  7. 1 चुटकी केसर 1 टेबलस्पून दूध में भिगोया हुआ
  8. बाहरी आवरन की सामग्री
  9. 1.5 लीटर दूध
  10. 2 नींबू का रस
  11. 150 ग्राम मिल्कमेड
  12. 1 टेबलस्पून मलाई
  13. 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
  14. 2 टेबलस्पून दूध

निर्देश

  1. सबसे पहले गाजर का हलवा बनाइए
  2. एक नॉनस्टिक पैन में घी गरम करें।
  3. कद्दूकस किए हुए गाजर डालें।
  4. गाजर नरम होने तक चलते हुए मध्यम आंच पर पकाइए।
  5. अब दूध डालकर मिला लिजिए
  6. दूध की मात्रा 1/4 रहे तब चीनी डालें
  7. चीनी अच्छे से घुल जाए तब काजू बादाम डाल दिजिए।
  8. जब हलवा गाढ़ा होजाए तब केसर वाला दूध मिलाकर चलाते हुए पका लिजिए।
  9. अब हलवा कड़ाई छोड़ने लगे तब तक पकाकर गैस बंद करें।
  10. हलवा ठंडा होजाए तब छोटे छोटे गोले बना लिजिए।
  11. अब भरावन बनाने के लिए सबसे पहले दूध में उबाल आने तक गरम करें।
  12. अब नींबू का रस डालकर छेना बना लिजिए।
  13. छेनें को मलमल के कपड़े में निकालकर ठंडा पानी डालकर धो लिजिए।
  14. निचोड़ कर अतिरिक्त पानी निकाल लिजिए।
  15. तैयार किए हुए छेनें को अच्छे से मसल लिजिए।
  16. अब एक कडाई में छेना, मिल्कमेड, मिल्क पाउडर, दूध, मलाई को अच्छे से मिला लिजिए।
  17. इसे तब तक पकाईए जब यह मिश्रण कड़ाई छोड़ने लगे।
  18. अब बहारी आवरन का छोटा हिस्सा लेकर छोटी पूरी बना लिजिए
  19. अब गाजर का गोला रखकर स्टफ करें।
  20. इसी प्रकार सभी गोले बना लिजिए
  21. स्टफ्ड गाजर हलवा तैयार है।
  22. काजू बादाम और केसर से सजा दिजिए।
  23. तैयार है स्वादिष्ट स्टफ्ड गाजर हलवा।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mani Kaur
Jan-05-2018
Mani Kaur   Jan-05-2018

Bahut hi lajawaab.

Ketan Patel
Dec-31-2017
Ketan Patel   Dec-31-2017

Nice gajar halwa

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर